Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डायन बिसाही के आरोप में महिला की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से काटकर वारदात को दिया अंजाम

Advertisement
Advertisement

Giridih: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित ससारखो गांव में डायन बिसाही के आरोप में एक महिला की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी गई है. हालांकि डुमरी थाना की पुलिस घटना की जांच में जुट गई हैं. बताया जा रहा है कि ससारखो निवासी नयिका मांझी की बेटी बीते 2 साल से बीमार चल रही थी. जिसको लेकर पीड़ित परिवार ने गांव की ही रहने वाली एक महिला पर डायन बिसाही का आरोप लगा रहा था. इसी दौरान कल गुरुवार को नईका मांझी की बेटी की मौत हो गई. मौत की खबर सुनने के बाद गांव वाले नईका मांझी के घर पहुंचे. तभी डायन बिसाही के लगाए गए आरोपी महिला सजोनी देवी भी उसके घर पहुंची. इसी दौरान मौका देख कर नईका मांझी ने उस पर अचानक कुल्हाड़ी से वार कर दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

हत्यारोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नायिका मांझी फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. लेकिन कई ग्रामीणों और समाजसेवियों ने हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है.

[wpse_comments_template]

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही