Search

 
 
 

झारखंड टी20 क्रिकेट लीग का बजा बिगुल, 20 जून से IPL की तर्ज पर सजेगा रोमांच का मैदान

झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. 'झारखंड टी20 क्रिकेट लीग' की आधिकारिक लॉन्चिंग के साथ विजेता ट्रॉफी का अनावरण कर दिया गया है. यह टूर्नामेंट दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर 20 जून से आयोजित होने जा रहा है, जिससे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसा अनुभव और बड़ा मंच मिलेगा.
 

Ranchi : झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. 'झारखंड टी20 क्रिकेट लीग' की आधिकारिक लॉन्चिंग के साथ विजेता ट्रॉफी का अनावरण कर दिया गया है. यह टूर्नामेंट दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर 20 जून से आयोजित होने जा रहा है, जिससे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसा अनुभव और बड़ा मंच मिलेगा.

 

ईशान किशन सहित दिग्गजों की उपस्थिति

इस खास अवसर पर भारतीय टीम के स्टार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ईशान किशन मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उनके साथ जेएससीए (JSCA) के प्रेसिडेंट अजय नाथ शाहदेव, वाइस प्रेसिडेंट संजय पांडेय, सेक्रेटरी सौरभ तिवारी, ज्वाइंट सेक्रेटरी शाहबाज नदीम और एसजे अपलिफ्ट के चेयरमैन संभव जैन मौजूद रहे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ईशान किशन की मौजूदगी ने इस आयोजन के उत्साह को और बढ़ा दिया है.

 Uploaded Image

 

जेएससीए के प्रेसिडेंट अजय नाथ शाहदेव के साथ खिलाड़ी ईशान किशन

 

26 मई को होगी खिलाड़ियों की नीलामी 

लीग के आधिकारिक आगाज के बाद अब 26 मई को खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की जाएगी. इस नीलामी में सभी 6 टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल करेंगी. टीम कंपोजिशन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ-साथ आईपीएल, रणजी ट्रॉफी, अंडर-23, अंडर-19 और स्थानीय युवा टैलेंट का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा.

 

 दो ग्रुप में बांटी गई हैं टीम 

टूर्नामेंट के रोमांच को बढ़ाने के लिए सभी 6 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है. ग्रुप ए में बोकारो पावरहाउसेस, रांची कैपिटल्स और धनबाद कोल किंग्स को शामिल किया गया है. वहीं, ग्रुप बी में कोल्हान टाइगर्स, जमशेदपुर स्टीलर्स और संथाल स्ट्राइकर्स की टीमें शामिल हैं.

 

14 दिनों में खेले जाएंगे 27 मैच 

लीग मैचों की शुरुआत 20 जून से होगी. 14 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 27 मैच खेले जाएंगे. शेड्यूल के अनुसार, पहले दिन 20 जून को रांची कैपिटल्स बनाम बोकारो पावरहाउसेस शाम 4 बजे और जमशेदपुर स्टीलर्स बनाम संथाल स्ट्राइकर्स रात 8 बजे के बीच मुकाबला होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही