Search

 
 
 

Jamtara News : डीसी ने की जेल सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में कारा सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस दौरान मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाओं व जेल परिसर में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी आलोक कुमार .

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में कारा सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस दौरान मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाओं व जेल परिसर में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई. डीसी ने कारा अधीक्षक, कारापाल व कक्षपाल समेत अन्य पदों की स्थिति व रिक्तियों की जानकारी ली.


उन्होंने जेल की सुरक्षा और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, ड्रैगन लाइट, जैमर, सायरन, वॉकी-टॉकी, टेलीफोन बूथ, जालीनुमा बैरिकेडिंग व इलेक्ट्रिक फेंसिंग की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कहा कि खराब उपकरणों की शीघ्र मरम्मत करें. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेल में बंदियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं. नगर पंचायत को नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सुरक्षा के मद्देनजर प्रवेश गेट पर कॉन्केव मिरर लगाने के लिए पत्राचार करने को कहा.

 

 

उन्होंने जेल में आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों की सघन तलाशी लेने व मुलाकातियों द्वारा भेजी जाने वाली सामग्री की गहन जांच के बाद ही प्रवेश सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. नया जेल निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा की गई. बैठक में एसडीओ अनंत कुमार, मंडल कारा के प्रभारी अधीक्षक विजय कुमार, मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी अनूप कुमार महतो समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही