Search

 
 
 

Jamtara News : दो बाइकों की टक्कर में युवक घायल, चालक फरार

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली पहाड़ी नावाडीह गांव के समीप गुरुवार को दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिल घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया.
 

Jamtara :  जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली पहाड़ी नावाडीह गांव के समीप गुरुवार को दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिल घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया.

 

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही दोनों मोटरसाइकिलें तेज गति में थीं. इसी दौरान नावाडीह गांव के समीप दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया 

 

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और राहत कार्य में जुट गए. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक निजी वाहन को रोककर घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टर के अनुसार घायल युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.घायल युवक व फरार चालक की पहचान नहीं हो सकी थी.घटना की सूचना नारायणपुर थाना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है तथा दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही