Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिकॉर्ड वोट से जीतने वाले का पत्ता कटा, सबसे कम मार्जिन से जीतने वाले को टिकट

कभी हराने में लिए लगाया एड़ी चोटी का जोर

Ranchi : झारखंड की राजनीति कब किस करवट लेगी, इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है. राजनीति में कोई सगा नहीं होता. हर कोई मौका पर चौका मारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता. झारखंड बीजेपी का भी हाल कुछ ऐसा ही है. 2019 के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड चार लाख 86 हजार 194 वोट से जीत दर्ज करने वाले पशुपति नाथ सिंह को इस लोकसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट ही नहीं दिया. उनकी जगह पर बाघमारा से बीजेपी विधायक ढ़ुल्लू महतो को टिकट दिया गया है. ढुल्लू की उम्मीदवारी पर निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

सबसे कम वोट से जीतने वाले को मिला टिकट

बीजेपी ने सबसे कम वोट से जीतने वाले को टिकट दिया है. पिछले लोकसभा चुनाव में अर्जुन मुंडा ने सिर्फ 1445 वोट से ही जीत हासिल की थी. पार्टी ने फिर से अर्जुन मुंडा को खूंटी से उम्मीदवार बनाया है. अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को शिकस्त दी थी. अर्जुन मंडा को 3,82638 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार कालीचरण मुंडा को 3,81,193 वोट मिले थे.

कभी आमने-सामने थे, आज साथ-साथ

पिछले लोकसभा चुनाव में कोडरमा लोकसभा सीट से अन्नपूर्णा देवी और बाबूलाल मरांडी आमने-सामने थे. अन्नपूर्णा देवी बीजेपी से बाबूलाल झारखंड विकास मोरचा से चुनावी अखाड़े में दो-दो हाथ कर रहे थे. इस चुनाव में अन्नपूर्णा देवी ने बाबूलाल को चार लाख 55 हजार 600 वोट से हराया था. आज बाबूलाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और अन्नपूर्णा देवी कोडरमा से बीजेपी की उम्मीदवार हैं. उन्हें जीताने के लिए बाबूलाल मरांडी चुनावी मैदान में पसीना बहा रहे हैं.

3.77 लाख वोट से जीतने वाले का भी कटा पत्ता

पिछले लोकसभा चुनाव में चतरा से तीन लाख 77 हजार 871वोट से जीत हासिल करने वाले बीजेपी के उम्मीदवार सुनील सिंह का भी इस लोकसभा चुनाव में पत्ता कट गया है. उनकी जगह बीजेपी ने कालीचरण सिंह को उम्मीदवार बनाया है. 2019 के चुनाव में सुनील सिंह को 5,28,077 वोट मिले थे. जबकि कांग्रेस के मनोज कुमार यादव को 150206 वोट मिले थे.

शिबू सोरेन को हराने वाले को भी टिकट नहीं

पिछले लोकसभा चुनाव में दुमका से झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को 47,590 वोट से हराने वाले सुनील सोरेन का भी बीजेपी ने पत्ता काट दिया है. हालांकि उन्हें दुमका से टिकट मिल गया था. लेकिन सीता सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद उनका पत्ता कट गया. पार्टी ने सीता सोरेन को टिकट दे दिया. पिछले चुनाव में सुनील सोरेन को 4,84,923 वोट मिले थे, जबकि शिबू सोरेन को 4,37,333 वोट मिले थे.

3.71 लाख वोट लाने वाले को भी तवज्जो नहीं

लोहरदगा सीट से 3,71,595 वोट लाने वाले बीजेपी सांसद सुदर्शन भगत को भी टिकट नहीं मिल पाया. उन्होंने कांग्रेस के सुखदेव भगत को 10,363 वोट से हराया था. वहीं हजारीबाग सीट से सांसद जयंत सिन्हा ने खुद को राजनीति से अलग कर लिया. इस कारण इस बार उनकी जगह पर बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल पर बीजेपी ने दांव लगाया है. पिछले चुनाव में जयंत सिन्हा कांग्रेस के गोपाल साहू को 4,79,548 वोट से हराया था. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/one-crore-jobs-gas-cylinder-for-rs-500-special-status-to-bihar-rjd-issued-change-letter/">एक

करोड़ नौकरियां, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा… राजद ने जारी किया परिवर्तन पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही