Search

भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ की केंद्रीय कमेटी का हुआ विस्तार

Ranchi : भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) की केंद्रीय समिति सहित जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की कमेटियों का विस्तार कर दिया गया है. BKMS का निबंधन संख्या श्रमिक संघ - 358/2025 है.संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो और महामंत्री डुमरी के लोकप्रिय विधायक जयराम कुमार महतो हैं. केंद्रीय महामंत्री जयराम कुमार महतो ने जानकारी दी कि झारखंड राज्य के सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जा रहा है. इस क्रम में संगठन की टीम विभिन्न जिलों का भ्रमण कर श्रमिकों से संवाद स्थापित करेगी.BKMS का उद्देश्य झारखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों, मजदूरों और विश्व विस्थापितों की समस्याओं को संगठित रूप से उठाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना है.

 

 

 

केंद्रीय कमेटी विस्तार के अंतर्गत निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं


•    बोकारो: डॉ. जगदेव कुमार महतो, कृष्ण कुमार महतो, अनु कुमार, रशीद खान, अमित कुमार गिरी
•    धनबाद: संतोष कुमार सिंह, सत्य प्रकाश महतो, महानंद महतो, प्रदीप महतो, राम प्रकाश सिंह, पवन कुमार रजक
•    हजारीबाग: रवि महतो, बिहारी महतो
•    रामगढ़: संतोष कुमार महतो

 

इन पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी.


BKMS की केंद्रीय कमेटी विस्तार पर जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन महासचिव राजेंद्र बेदिया, केंद्रीय मंत्री सुभान अंसारी, केंद्रीय उपाध्यक्ष पवन कुमार महतो, महिला मोर्चा की लीलावती महतो व रूपा महतो, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोरंजन महतो, अनिल महतो, प्रभु दयाल महतो, दीपक महतो, भवानी महतो, राजू महतो, सन्नी कुमार, श्याम सुंदर महतो, गिरीशंकर महतो, अजीत महतो, रुपेश कुमार, रविंद्र महतो, निर्मल महतो, पवन कुमार महतो, नेम्मी महतो, भीम महतो, नीतीश कुमार महतो सहित सैकड़ों लोगों ने संगठन को शुभकामनाएं एवं बधाई दी.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//