Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल से मिले राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष, मिला निर्देश

Ranchi :  झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी और आयोग की सदस्या शबनम परवीन ने राजभवन में मुलाकात की. आयोग के अध्यक्ष और सदस्य ने राज्य खाद्य आयोग द्वारा अब तक किये गये प्रयासों और कार्यों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को दी. आयोग के अध्यक्ष ने खाद्य आयोग द्वारा 18 जुलाई, 2022 से जिले में संवाद, जन सुनवाई, मुखिया से सीधा संवाद और औचक निरीक्षण की पहल की जानकारी दी. आयोग पलामू जिले से इस पहल की शुरुआत करने जा रहा है. राज्यपाल ने झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अब तक किये गये कार्यों और नई पहल की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि आयोग को उनका मार्गदर्शन सदैव मिलता रहेगा. इसे भी पढ़ें – हाइकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-reprimands-senior-ias-officer-avinash-kumar-know-why-he-had-to-appear-physically/">हाइकोर्ट

ने वरीय IAS अधिकारी अविनाश कुमार को लगाई फटकार, जानें क्यों सशरीर होना पड़ा हाजिर

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन पर विशेष नजर रखें

राज्यपाल ने निर्देश दिया कि वे जिले में अपने कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन पर विशेष नजर रखें और इस बात की तहकीकात करें कि आंगनबाड़ी केंद्रों का अपना भवन है अथवा नहीं. पेयजल की समुचित व्यवस्था है अथवा नहीं? महिलाओं और बच्चों को पर्याप्त पोषण आहार दिया जा रहा है या नहीं?

मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की भी जांच करें

राज्यपाल ने यह निर्देश भी दिया कि विद्यालयों में उपलब्ध कराये जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की भी औचक निरीक्षण के दौरान जांच करें. साथ ही यह भी देखें कि मध्याह्न भोजन के लिये निर्धारित मेन्यू क्या है. और बच्चों को मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुसार दिया जा रहा है या नहीं? राज्यपाल ने राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष को निर्देश दिया कि वे पलामू जिले के प्रवास के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- 2013 से आच्छादित योजनाओं की धरातल पर क्या स्थिति है, उसका विस्तृत प्रतिवेदन दौरे के बाद समर्पित करें. इसे भी पढ़ें – BJP">https://lagatar.in/why-did-bjp-choose-draupadi-murmu/">BJP

ने द्रौपदी मुर्मू को क्यों चुना ?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही