Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना से मरीजों को राहत, 18 को मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंतर्गत गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिली है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंतर्गत गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिली है. जिला स्तरीय समिति द्वारा 5 लाख रुपये से अधिक और 20 लाख रुपये तक की अनुशंसाओं पर विचार के लिए राज्य स्तरीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 18 मरीजों को उपचार सहायता देने की स्वीकृति प्रदान की गई.

 

यह बैठक झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी के कार्यकारी निदेशक छवि रंजन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सिद्धार्थ सान्याल, अपर कार्यकारी निदेशक सीमा सिंह, महाप्रबंधक जसास प्रवीण चंद्र मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और आंतरिक वित्तीय सलाहकार उपस्थित थे.

 

बैठक के दौरान कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट, रक्त कैंसर सहित अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित कुल 18 मरीजों के मामलों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित चिकित्सा अनुदान राशि को राज्य स्तरीय समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की.

 

एक मामले में मंत्रिपरिषद की स्वीकृति हेतु अनुशंसा की गई. संबंधित मरीज के उपचार पर 10 लाख रुपये से अधिक, लगभग 16 लाख रुपये की आवश्यकता को देखते हुए प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद के समक्ष भेजने का निर्णय लिया गया.

 

बैठक में सत्यापन प्रक्रिया को और सख्त करने के निर्देश भी दिए गए. कार्यकारी निदेशक छवि रंजन ने बताया कि कुछ जिलों से प्राप्त आवेदनों में मरीज की वर्तमान चिकित्सीय स्थिति का स्पष्ट विवरण नहीं है.

 

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सिविल सर्जन स्वयं या नामित पदाधिकारी के माध्यम से मरीजों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करेंगे. आवश्यकता पड़ने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी सत्यापन किया जाएगा.

 

आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा गया कि अस्पतालों से प्राप्त उपचार अनुमान का सत्यापन संबंधित सिविल सर्जन द्वारा किए जाने के बाद ही निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं के माध्यम से प्रस्ताव राज्य स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए.

 

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को समय पर और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है.

 

स्वीकृत और अनुशंसित मरीजों में कैंसर से पीड़ित सरिता देवी, शाहिना परवीन, परेश कुमार शर्मा, लक्ष्मी नाथ साहू, लैलुन खातून, उषा शर्मा, जब्साना कैबर्त्ता, मो. हारून रशीद, अफसाना खातून, मास्टर दिव्यांशु कुमार, अजमुल अंसारी, उर्मिला करुआ, सलमा परवीन और नर्गिस आरा शामिल हैं.

 

किडनी ट्रांसप्लांट से संबंधित मामलों में मंडीप कुमार, जीतबहन मछवा और आदित्य कुमार को सहायता स्वीकृत की गई है. वहीं रक्त कैंसर से पीड़ित मिस राजनंदिनी कुमारी के उपचार को भी मंजूरी दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही