Search

CM  ने स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष और संसदीय कार्यमंत्री को भेंट की झारखंड राइजिंग पुस्तक

Ranchi :  झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को राज्य सरकार की ओर से प्रकाशित झारखंड राइजिंग ए ग्लोबल स्टोरी पुस्तक और कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की.

 

झारखंड राइजिंग ए ग्लोबल स्टोरी पुस्तक में राज्य सरकार की ओर से विगत जनवरी माह में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 11 सदस्य प्रतिनिधिमंडल के दावोस और यूनाइटेड किंगडम (लंदन) दौरे की विस्तृत जानकारी लिखी गयी है. कॉफी टेबल बुक में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों को दिखाया गया है. 

 

इस अवसर पर सीएम ने माननीय संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को झारखंड राइजिंग ए ग्लोबल स्टोरी पुस्तक और कॉफी टेबल बुक भेंट की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp