Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिकिदिरी हाईडल में केनाल सोलर रूफ टॉप का काम कर रही कंपनी को किया गया ब्लैक लिस्टेड

Advertisement
Advertisement
Kaushal Anand  Ranchi : सिकिदिरी हाईडल पावर प्लांट में सोलर रूफ टॉप का काम कर रही कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है. ज्रेडा ने यह कारवाई की है. इतना ही नहीं बैंक गांरटी के तौर जमा राशि (सिक्यूरिटी मनी) को भी जब्त कर लिया गया है. अब यह कंपनी एक साल तक देश के किसी भी राज्य में काम नहीं कर पायेगी. पढ़ें - एलन">https://lagatar.in/elon-musks-lawyer-alleges-twitter-gave-whistleblowers-7-million-to-keep-quiet/">एलन

मस्क के वकील का आरोप, Twitter ने व्हिसलब्लोअर को चुप रहने के लिए 70 लाख डॉलर दिये
इसे भी पढ़ें - 5">https://lagatar.in/vajda-khatoon-the-killer-of-a-5-year-old-child-was-sentenced-to-life-imprisonment-know-the-whole-matter/">5

साल के बच्चे की हत्यारी वाजदा खातून को उम्रकैद की सजा, जानें पूरा मामला

 अक्टूबर 2019 को दिया गया था टेंडर 

बता दें कि अक्टूबर 2019 में सिकिदिरी हाईडल प्लांट में सोलर रूफ टॉप का काम करने के लिए मेसर्स विक्रम सोलर लिमिटेड, कोलकाता को दिया गया था.जिससे नौ महीने में पूरा करना था. मगर तीन साल बीत जाने बाद भी काम शुरू नहीं कर पाया है. करीब साढ़े तीन साल का समय केवल सर्वे में गुजार दिया. तय समय पर काम शुरू नहीं करने और पूरा नहीं करने के कारण ज्रेडा ने इस कंपनी को ब्लैक लिस्टेट कर दिया. 1,57,79,610 करोड़ की बैंक गांरटी की राशि भी जब्त कर लिया गया है. बीच-बीच में कंपनी को कई बार आदेश-निर्देश दिया गया. पत्राचार भी किया गया. कंपनी को बार-बार हिदायत दी गयी कि वह जल्द काम शुरू करके पूरा करे मगर तीन साल से उपर का समय गुजर जाने के बाद भी काम नहीं होने के कारण ज्रेडा निदेशक केके वर्मा ने यह कार्रवाई की. इसे भी पढ़ें - पशुओं">https://lagatar.in/lumpy-virus-is-death-theat-for-animals-spread-in-175-districts-of-15-states-75-thousand-cows-died/">पशुओं

के लिए काल साबित हो रहे लम्पी ने 15 राज्यों के 175 जिलों में पैर पसारे, 75 हजार गायों की मौत…

पूरी योजना 16.44 करोड़ की थी

सिकिदिरी हाईडल पावर प्लांट के कैनाल में सोलर पैनल लगाया जाना था. जिसकी क्षमता 2 मेगावाट की थी. जिसका टेंडर 2019 में निकाला गया और कोलकाता की कंपनी मेसर्स विक्रम सोलर लिमिटेड को दिया गया. यह पूरी योजना 16.44 करोड़ की थी. तीन किलोमीटर कैनाल में यह सोलर प्लांट लगाया जाना था. जिसे ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफ टॉप की तरह लगा कर बिजली उत्पादन करना था. प्लांट में बिजली को लेकर काफी परेशानी आ रही थी. इसलिए सोलर पावर से इस प्लांट को चलाना था. बतातें चलें कि सिकिदिरी हाईल की क्षमता 220 मेगवाट बिजली उत्पादन की है. बिजली संकट और उर्जा बचत को देखते हुए इस योजना को लाया गया था, ताकि सोलर से उत्पादित बिजली ली जा सके. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-under-construction-building-collapsed-in-azad-market-three-dead-many-feared-trapped/">दिल्ली

: आजाद मार्केट में निर्माणाधीन बिल्डिंग ध्वस्त, तीन लोगों की मौत, कई के दबे होने की आशंका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही