Search

 
 
 

अयोध्या में राममंदिर के गर्भगृह का निर्माण कार्य शुरू, योगी ने मंत्रोच्चार के बीच आधारशिला रखी, कहा, यह मंदिर राष्ट्र मंदिर होगा

 
Ayodhya : अयोध्या में भव्य राममंदिर के गर्भगृह के निर्माण के लिए आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने मंत्रोच्चार के बीच गर्भगृह की आधारशिला  रखी. इसी के साथ गर्भगृह का निर्माण कार्य शुरू हो गया. साथ ही 29 मई से शुरू हुआ सर्वदेव अनुष्ठान का समापन हो गया. खबर है कि सीएम योगी निर्माण स्थल के पास द्रविड़ शैली में बने मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : ऑक्सफोर्ड">https://lagatar.in/oxford-university-canceled-the-event-of-vivek-agnihotri-the-director-said-suppressed-the-hindu-voice-will-file-a-case/">ऑक्सफोर्ड

यूनिवर्सिटी ने विवेक अग्निहोत्री का इवेंट कैंसिल किया, डायरेक्टर ने कहा, हिंदू आवाज को दबा दिया, केस करेंगे

500 साल से देश के साधु-संत राम मंदिर आंदोलन  चला रहे थे

इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 500 साल से देश के साधु-संत राम मंदिर आंदोलन को चला रहे थे, आज उन सभी लोगों के दिल को खुशी मिली होगी, गर्भगृह का पहला पत्थर रख दिया है. कहा कि गोरक्षनाथ पीठ की तीन पीढ़ी इस मंदिर आंदोलन से जुड़ी हुई थी. इसे भी पढ़ें : मशहूर">https://lagatar.in/famous-singer-kk-died-during-live-concert-in-kolkata-many-celebs-including-pm-modi-paid-tribute/">मशहूर

सिंगर केके का कोलकाता में लाइव कंसर्ट के दौरान निधन, पीएम मोदी समेत कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

2023 तक गर्भगृह, 2024 तक मंदिर निर्माण होगा

गर्भगृह का पहला पत्थर रखने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से शिलाओं के रखने का काम तेजी से शुरू हो जायेगा, अब वो दिन दूर नहीं है जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या धाम में बनकर तैयार हो जायेगा, यह मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर होगा. अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि अधिरचना पर आज से काम शुरू हो रहा है, हमारे पास कार्यों को पूरा करने के लिए 3-चरण की समय सीमा है, 2023 तक गर्भगृह, 2024 तक मंदिर निर्माण और 2025 तक मंदिर परिसर में मुख्य निर्माण होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही