Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऊर्जावान युवाओं की सोच से बढ़ रहा है देश आगे : एनोस एक्का

Advertisement
Advertisement
Simdega : प्रखंड के करमापानी जीईएल चर्च लकड़ाचट्टा में युवा रविवार पर्व का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्राम कंडुलना, नीलकंठ गुड़िया के द्वारा पवित्र मिस्सा पूजा का आयोजन किया. मौके पर पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एनोस एक्का, युवा जिलाध्यक्ष संदेश एक्का मुख्य रूप से मौजूद रहे. पूर्व मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों के द्वारा दी गई विरासत को वर्तमान समय में युवाओं को सहेजकर आने वाली पीढ़ी को सौंपना है. वर्तमान समय में ऊर्जावान युवाओं की सोच के साथ यह देश आगे बढ़ रहा है, इसलिए नशापन, अंधविश्वास, कुरीति एवं समाज में फैली बुराईयों को युवा दूर करते हुए समाज को जागरूक कर अच्छे-अच्छे पदों पर नौकरी पाकर अपने क्षेत्र, समुदाय के लोगों की सेवा करें. आज विषम परिस्थिति में आदिवासियों का अस्तित्व मिटने की कगार पर है. खासकर ईसाइयों के धर्मस्थल हो या फिर उनकी एकता भावना, इसे तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए राष्ट्रीय पार्टियों के द्वारा लगातार भोले-भाले लोगों को बरगलाने का काम किया जा रहा है. इसलिए आप समाज के उत्थान में ध्यान दें. इस मौके पर आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम में अमन खेश, ललित समद, जोसेफ डुंगडुंग, सुरसेन तिर्की, सुदीप लुगुन, गोस्सनर बा, रंजीत कुल्लू सहित काफी संख्या में मसीह समुदाय के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : VC">https://lagatar.in/vc-sir-what-should-i-do-and-where-should-i-get-money-from-i-will-sell-my-kidney-and-give-it-dont-stop-my-file/">VC

सर…क्या करूं, और पैसा कहां से लाऊं, किडनी बेच कर दे दूंगा पैसे, मेरी PHD फाइल ना रोकें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही