Search

 
 
 

कोर्ट ने ACB को नहीं दी विनय सिंह से पूछताछ की अनुमति

आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े केस के प्रमुख आरोपी विनय सिंह से पूछताछ करने के लिए एसीबी ने कोर्ट से अनुमति मांगी थी. लेकिन कोर्ट ने एसीबी को अनुमति देने से इनकार कर दिया है.
 

Hazaribagh :  आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े केस के प्रमुख आरोपी विनय सिंह से पूछताछ करने के लिए एसीबी ने कोर्ट से अनुमति मांगी थी. लेकिन कोर्ट ने एसीबी को अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

 

एसीबी ने हजारीबाग कोर्ट में आवेदन देकर यह आग्रह किया था कि जेल में बंद विनय सिंह से पांच दिनों तक पूछताछ की अनुमति दी जाए. लेकिन कोर्ट ने एसीबी के आग्रह को ठुकरा दिया. कोर्ट से अनुमति नहीं मिलने के बाद अब एसीबी विनय सिंह से पूछताछ नहीं कर पाएगी.

 

IAS विनय चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह ACB की कांड संख्या 11/2025 की नामजद आरोपी हैं. ACB के मुताबिक, जिस भूमि को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वह विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के नाम है.

 

यह भूमि हजारीबाग के सदर अंचल के थाना नंबर 252 में स्थित है. जिसका खाता नंबर 95, प्लॉट नंबर 1055, 1060 और 848 जिसका कुल रकबा 28 डिसमिल और खाता नंबर 73, प्लॉट नंबर 812 का रकबा 72 डिसमिल है.

 

यह भूमि सदर अंचल के बभनवे मौजा के हल्का 11 में स्थित है.उक्त खाता प्लॉट की भूमि पर विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह का दखल कब्जा है और फिलहाल इसपर नेक्सजेन का शोरूम संचालित है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही