Search

मछली कारोबारी से अमन सिंह गिरोह के अपराधी ने मांगी रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी

Dhanbad : होटवार जेल में बंद अपराधी अमन सिंह के नाम पर मछली कारोबारी से रंगदारी मांगी गई है. जानकारी के अनुसार जिला के बड़े मछली कारोबारी राशिद महाजन से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. बैंक मोड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. यह रंगदारी छोटू सिंह ने मांगी है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-bjp-has-prepared-3007-health-volunteers-will-be-aware-of-corona/">झारखंड

BJP ने तैयार किया 3007 हेल्थ वॉलेंटियर, कोरोना के प्रति करेंगे जागरूक

10 लाख रूपये की मांगी गयी रंगदारी

राशिद महाजन ने पुलिस को बताया कि उन्हें व्हाट्सएप पर पिछले दो दिनों से कॉल किया जा रहा है, 10 लाख रुपये देने की मांग की जा रही है. पैसे नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है. बैंक मोड़ पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से छानबीन शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें -मेघाहातुबुरु:">https://lagatar.in/meghahatuburu-gas-cylinder-catches-fire-in-hecl-colony-house-burns-woman-and-baby-girl/">मेघाहातुबुरु:

एचईसीएल कॉलोनी के घर में गैस सिलेंडर से भड़की आग, महिला और बच्ची झुलसीं

जेल में बंद अमन सिंह के गुर्गे मांग रहे रंगदारी

रांची जेल में बंद शूटर अमन सिंह के नाम पर उसके गिरोह के अपराधी कारोबारियों से रंगदारी मांग रहे हैं. धनबाद में अमन सिंह का गिरोह कोयला कारोबारियों के लिए आतंक का पर्याय बना हुआ है. रंगदारी नहीं देने पर कारोबारियों को धमकाया जा रहा है और उनके घरों पर बम भी फेंके जा रहे हैं. बीते 28 जून को कतरास थाना क्षेत्र के भगत मोहल्ले में अपराधियों ने कोयला कारोबारी संजय लोयलका के घर पर बमों से हमला किया था. यह हमला धनबाद जेल में बंद कुख्यात अमन सिंह ने कराया था. इस तरह के कई मामले हाल के महीनों में सामने आ चुके हैं. इसे भी पढ़ें -युवती">https://lagatar.in/girl-rape-case-hearing-on-sunil-tiwaris-anticipatory-bail-completed-know-when-the-verdict-will-come/">युवती

से दुष्कर्म मामला : सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, जानिए कब आयेगा फैसला

अमन सिंह गिरोह के द्वारा मांगी जा रही है रंगदारी

31 मई: वासेपुर पांडरपाला न्यू इस्लामपुर के रहने वाले जमीन कारोबारी मोहम्मद शाहबुद्दीन सिद्दीकी से 50 लाख की मांग की गई थी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है. 9 जून: धनबाद के केंदुआडीह के एक नारियल व्यवसायी बबलू से अमन सिंह के नाम पर उसके गिरोह ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थी. नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी थी. 28 जून: धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के भगत मोहल्ले में बाइक पर सवार अपराधियों ने कोयला कारोबारी संजय लोयलका के घर पर बमों से हमला किया. अपराधियों ने एक पर्चा भी छोड़ा था. जिसमें खुद को अमन सिंह का आदमी छोटू सिंह बताया गया था. 29 जून : बोकारो के बेरमो स्थित बीसीसीएल बरोरा प्रक्षेत्र के दामोदा कोलियरी के घुटवे आउटसोर्सिंग के कार्यस्थल पर कथित अमन सिंह गैंग के अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली चलाई थी. इससे बीसीसीएल के अधिकारियों और आउटसोर्सिंग में कार्यरत कर्मचारियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया. 3 जुलाई : धनबाद के ईस्ट बसुरिया में रहने वाले सिविल कॉन्ट्रैक्टर सह निचितपुर में संचालित डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के लाइजनिंग ऑफिसर इसराफिल उर्फ लाला से अमन सिंह के नाम पर 36 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी. इसे भी पढ़ें -आईटी">https://lagatar.in/it-department-returned-51531-crores-to-the-taxpayers-if-you-did-not-get-the-refund-then-do-this-work-immediately/">आईटी

डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स को लौटाये 51531 करोड़, आपको नहीं मिला रिफंड तो फटाफट करें ये काम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//