Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हत्या में शामिल दोषियों की हो जल्द गिरफ्तारी : अंबा प्रसाद

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद मंगलवार को बीचा पंचायत पहुंची. विधायक ने मृत मुखिया के परिजनों से मुलाकात कर प्रशासन से हत्या में शामिल दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. बता दें कि भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सीसीएल के बंद सौंदाडी खदान के पोखर से बीचा पंचायत के मुखिया महेश बेदिया का शव मिला था. शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी. इसे भी पढ़ें-   प्राइमरी">https://lagatar.in/promotion-of-120-teachers-working-in-primary-schools-and-service-confirmation-of-144/">प्राइमरी

स्कूलों में कार्यरत 120 शिक्षकों को प्रोमोशन और 144 को सर्विस कंफर्मेशन        

अंतिम संस्कार में पहुंची अंबा प्रसाद

घटना की जानकारी मिलने के बाद अंबा प्रसाद पतरातू प्रखंड के बीचा पंचायत में महेश बेदिया के अंतिम संस्कार में पहुंची थी. विधायक ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया. उन्होंने इस घटना की कड़ी भर्त्सना की. कहा कि मामला काफी संगीन है. दोषियों को जल्द से जल्द शिनाख्त कर अविलंब गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए. जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन किया जाय. अंतिम संस्कार में पहुंची अंबा ने श्मशान घाट की स्थिति को देखते हुए वहीं श्मशान शेड के लिए तीन लाख रुपए की अनुशंसा कर गणमान्य लोगों को सौंप दी. इसे भी पढ़ें-   PLFI">https://lagatar.in/nivesh-kumar-arrested-for-supplying-arms-and-ammunition-to-plfi-supremo-dinesh-gop/">PLFI

सुप्रीमो दिनेश गोप को हथियार व कारतूस समेत अन्य चीजों की आपूर्ति करने के वाला निवेश कुमार गिरफ्तार        
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही