Search

 
 
 

प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत 120 शिक्षकों को प्रोमोशन और 144 को सर्विस कंफर्मेशन

 
Ranchi: डीसी छवि रंजन ने सोमवार को जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक की. बैठक में शिक्षकों के प्रतिनियोजन, सेवा संपुष्टि, सस्पेंशन आदि से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई. इस बैठक में जिला शिक्षा स्थापना समिति ने प्रारंभिक स्कूलों में कार्यरत 120 शिक्षकों को ग्रेड-1 से ग्रेड-2 में प्रोमोशन पर स्वीकृति दी गई. साथ ही प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत कुल 144 शिक्षकों की सेवा को पूरी तरह समर्थित करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें-चाईबासा-भरभरिया">https://lagatar.in/two-bikes-collided-head-on-chaibasa-bharbharia-main-road-one-killed-three-injured/">चाईबासा-भरभरिया

मुख्य सड़क पर दो बाइक आमने-सामने भिड़े, एक की मौत, तीन घायल
आगे समिति ने सेवानिवृत्त राजकीय मध्य विद्यालय, ललगुटवा की टीचर शिक्षिका कमला साहू को ग्रेड-3 ग्रेड-2 में प्रोमोशन देने का निर्णय लिया गया. साथ ही समिति ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय वेतांगी, बुढ़मू अंचल के शिक्षक राजबल्लभ मालाकार को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया. वह काफी दिनों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे. जिसके बाद यह निर्णय लिया गया. समिति द्वारा 3 शिक्षकों के विरुद्ध पूर्व में किए गए विभागीय कार्रवाई का समर्थन किया. डीसी के आदेशानुसार पूर्व के शिक्षकों के किये गए प्रतिनियोजन आदेश को भी समर्थन दिया गया है. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-accused-in-jai-kishan-pinguwa-murder-case-arrested-sent-to-jail/">चाईबासा

: जय किशन पिंगुवा हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही