Search

 
 
 

Ranchi News: डीसी ने कुम्हार से खरीदे मिट्टी के दीये, सड़क मरम्मत का दिया निर्देश

Ranchi News: कारीगरों से बातचीत के दौरान डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन मुख्यमंत्री लघु कुटीर बोर्ड के माध्यम से कुम्हार परिवारों को सहयोग दे रहा है. इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्रशिक्षण और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. आगे जिला इनोवेशन फंड के माध्यम से संरचना निर्माण, जरूरी उपकरण और योजनागत सहायता भी दी जाएगी.
 
कुम्हार से दीये लेते डीसी

Ranchi News: अरसंडे स्थित बोडया रोड के जय प्रकाश नगर की कुम्हार बस्ती में डीसी मंजुनाथ भजन्त्री पहुंचे. कारीगरों से दीये खरीदे .उन्होंने डिजिटल माध्यम से भुगतान भी किया. इस दौरान उन्होंने कुम्हार परिवारों से बातचीत की औऱ उनकी समस्याएं सुनी. इस मौके पर डीसी ने कहा कि मिट्टी के दीये बनाने में पूरा परिवार दिन-रात मेहनत करता है. मिट्टी गूथने से लेकर दीये को आकार देने, सुखाने और रंग-रोगन करने तक काफी श्रम लगता है. इसके बावजूद कारीगरों को उनकी मेहनत के अनुरूप आमदनी नहीं हो पाती. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्थानीय कुम्हारों से उचित कीमत पर दीये खरीदें. उन्होंने कहा, इनके पसीने की कीमत चुकानी होगी.

 

कारीगरों से बातचीत के दौरान डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन मुख्यमंत्री लघु कुटीर बोर्ड के माध्यम से कुम्हार परिवारों को सहयोग दे रहा है. इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्रशिक्षण और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. आगे जिला इनोवेशन फंड के माध्यम से संरचना निर्माण, जरूरी उपकरण और योजनागत सहायता भी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य कुम्हार परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाना है.

इसे भी पढ़ें: 

डीसी ने एक महिला कारीगर से पेंशन मिलने की जानकारी भी ली. महिला ने बताया कि उसे पेंशन मिल रही है. वहीं, बस्ती की खराब सड़क की समस्या सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को मरम्मत कराने का निर्देश दिया, ताकि कुम्हार परिवारों को आवागमन में परेशानी न हो. दीये खरीदने के बाद एक छोटी बच्ची ने डीसी को मिट्टी से बना खिलौना भेंट किया. बच्ची के इस स्नेह से डीसी  काफी प्रभावित हुए. उन्होंने बच्ची को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही