Search

 
 
 

डॉ. ओ.पी. चौधरी के निधन से मानुषमुड़िया में शोक की लहर, दी गई श्रद्धांजलि

मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकप्रिय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ओ.पी. चौधरी की सड़क दुर्घटना में हुए निधन से क्षेत्र में मातम है. सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि गी गई.
 

Bahargora (Himangshu karan): मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकप्रिय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ओ.पी. चौधरी की सड़क दुर्घटना में हुए निधन से क्षेत्र में मातम है. सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि गी गई. 

 

वहीं शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद सदस्या फुलमनी मुर्मू ने कहा कि डॉ. चौधरी केवल एक चिकित्सक नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए एक सच्चे सेवादार थे. वहीं स्थानीय मुखिया राम मुर्मू ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक 'अपूरणीय क्षति' करार दिया. 

 

उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान और मरीजों के प्रति उनके मृदु व्यवहार को हमेशा याद रखा जाएगा. साथ ही सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उपस्थित जनसमूह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें.

 

इस मौके पर सनत कुमार भोल, हिमांशु महतो, रीता महतो, जयदेव दास, कमल कांत सिंह, चिनमय नायक, प्रशांत मंडल, बासुदेब साव, सुप्रिया महापात्र, देबू साहा, शिब शंकर भोल, नंद लाल भोल, मीना घाटुयारी, नुहा मुर्मू, शांति मंडल, कृष्णा भोल, मीरा मंडल, छंदा दे सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही