Search

 
 
 

झारखंड का मृत्यु दर देश से भी अधिक, जानिए किस जिले में हुई कितनी मौतें

 

Ranchi: राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं. एक ओर जहां देश का मृत्यु दर 1.10% है. तो वहीं झारखंड का मृत्यु दर 1.24% हो गया है. अब तक राज्य भर में 3 हजार 205 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवायी है. वहीं सबसे अधिक मौत झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. यहां मौत का आंकड़ा बढ़कर 1010 पर पहुंच गया है. वहीं दूसरे पायदान पर पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां मौत का आंकड़ा बढ़कर 699 पर पहुंच गया है. जबकि तीसरे पायदान पर राज्य की कोयला राजधानी कही जाने वाली धनबाद है. यहां मौत का आंकड़ा बढ़कर 271 पर पहुंच गया है.

इन जिलों में हुई इतनी मौतें

बोकारो-132

चतरा-33

देवघर-63

धनबाद-271

दुमका-35

पूर्वी सिंहभूम-699

गढ़वा-47

गिरीडीह-56

गोड्डा-60

गुमला-23

हजारीबाग-98

जमताड़ा-30

खूंटी-57

कोडरमा-100

लातेहार-37

लोहरदगा-43

पाकुड़-7

पलामू-62

रामगढ़-134

रांची-1010

साहेबगंज-31

सरायकेला-41

सिमडेगा-49

पश्चिमी सिंहभूम-87

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही