Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की पत्नी और पिता को अग्रिम बेल मिलेगी या नहीं 22 जुलाई को आएगा फैसला

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की पत्नी और पिता की अग्रिम जमानत पर रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अग्रिम जमानत पर फैसला सुनाने के लिए 22 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है. वीरेन्द्र राम के पिता गेंदा राम और पत्नी राजकुमारी देवी की याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया जिसका ED की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी ने पुरजोर विरोध किया. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-weak-monsoon-humid-summer/">झारखंड

: कमजोर मानसून, सावन में भी उमस भरी गर्मी
बता दें कि ईडी ने 22 फरवरी को आय से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था. इससे एक दिन पहले 21 फरवरी को ईडी ने पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर छापेमारी थी. छापेमारी के दौरान ईडी ने लगभग डेढ़ करोड़ के जेवरात सहित देश के कई शहरों में करोड़ों के निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किये थे. इसी केस में ईडी वीरेंद्र राम के रिश्तेदार आलोक रंजन को भी गिरफ्तार कर चुकी है. इसे भी पढ़ें- दूसरा">https://lagatar.in/second-test-100th-test-between-india-and-west-indies-from-july-20-there-may-be-changes-in-both-teams/">दूसरा

टेस्ट मैच : 20 जलाई से भारत-वेस्टइंडीज के बीच 100वां टेस्ट, दोनों टीमों में हो सकता है बदलाव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही