Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही प्रखंड में नल जल योजना का खस्ताहाल, दो महीने में ही लाखों की लागत से बना जलमीनार बेकार

Jaideep Sinha Barhi : हजारीबाग के पेयजल एवं स्वच्‍छता विभाग के द्वारा पंचमाधव पंचायत के बसरिया में करीब सोलह लाख की लागत से 2016-17 में बना जलमीनार अब पूरी तरह बेकार हो चुका है. नल जल योजना के तहत घर-घर जलापूर्ति करना उद्देश्य था, लेकिन महज दो महीने पानी देने के बाद यह फेल हो गया. घरों में जल पहुंच सके, इसके लिए डीप बोरिंग कराया गया था, साथ ही 5000 लीटर की क्षमता वाले छह सिंटैक्स भी लगाए गए थे. योजना शुरू भी हुई, शुरुआती 2 महीने तक गांव के 20 घरों में जलापूर्ति भी हुआ, फिर तकनीकी खराबी के बाद जलापूर्ति बंद हो गयी. इसे भी पढ़ें : विराट">https://lagatar.in/virat-kohli-reached-vrindavan-with-wife-anushka-also-took-blessings-of-baba-neem-karori/">विराट

कोहली पत्नी अनुष्का के साथ पहुंचे वृंदावन, बाबा नीम करौरी का भी लिया आशीर्वाद

क्या कहते हैं ग्रामीण 

पंचमाधव निवासी राजू यादव ने बताया कि पंचायत में स्थापित सभी जलमीनार का खस्ताहाल है. जनता बेहाल है, संवेदक और अभियंता मालामाल हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ही दिनों में मोटर खराब हो गया और जलापूर्ति बंद हो गई. कई बार बोलने के बाद न तो मुखिया और न ही विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा ध्यान दिया गया. धीरे-धीरे जलमीनार की टंकी एक-एक कर निचे गिरने लगा. गिरे टंकी का इस्तेमाल ग्रामीण अपने पशुओं को चारा खिलाने वाले नाद के रूप में कर रहे हैं.

क्या कहते हैं मुखिया और अधिकारी  

पंचायत की मुखिया नीलम देवी ने बताया कि उनके पंचायत ने कोलांग और बसरिया में दो स्थानों पर जलमीनार बनाए गए थे, परंतु दोनों पूरी तरह से फेल है. विभाग भी इस संबंध में गंभीर नहीं है. कई बार शिकायत की गयी, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया वहीं पूरे मामले पर विभागीय जेई विमल किशोर ने बताया कि यह योजना पुरानी है. विभाग के पास रिपेयर के लिए किसी भी प्रकार का कोष उपलब्ध नहीं है. हालांकि निर्माण काल से ही खराब होने के सवाल पर उन्होंने भी चुप्पी साध ली. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/one-crore-prize-patiram-manjhi-8-naxalites-including-3-women-of-misir-besra-squad-surrendered/">एक

करोड़ का इनामी पतिराम मांझी, मिसिर बेसरा दस्ते की 3 महिला समेत 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही