Search

भोक्ताओं ने बरसाए आस्था के फूल

Ranchi : शिव मंडा पूजा समिति, टाटी, टाटीसिल्वे, रांची द्वारा मंडा पूजा धूमधाम से मनाया गया. बुधवार की प्रातः झूलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ. भोक्ताओं को मंडा खुटा पर लटका कर झुलाया गया और भोक्तागण ऊपर से आस्था के फूल बरसाए. इससे पूर्व रात्रि में भोक्ताओं द्वारा आग के अंगारों पर नंगे पांव चले और भोक्तागण अपनी शक्ति और भक्ति का परिचय दिए. साथ ही केंद्रीय मंडा पूजा समिति के द्वारा शिव मंडा पूजा समिति,  टाटीसिल्वे के सदस्यों को चुनरी ओढाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस आयोजन में केंद्रीय मंडा पूजा समिति, झारखंड के अध्यक्ष राजकुमार महतो, संरक्षक जैलेन्द्र महतो, मणपुरण नायक, उदय पासवान, रवि गोप, विश्वजीत गोप, भोला केसरी मुख्य रूप से उपस्थित हुए. केंद्रीय मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष राजकुमार महतो ने कहा कि आप सभी टाटी ग्राम के सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं, आप सभी ने मिलकर सनातन संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहर को बचाकर रखा है और आगे भी आप सभी के सहयोग से मंडा पूजा पूरे धूमधाम से होता रहेगा. किसी तरह की कोई भी समस्या आए तो केंद्रीय मंडा पूजा समिति हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगी. इस आयोजन में समिति के अध्यक्ष बसंत मिश्रा, विगन महतो, जगदीश नायक, कृष्ण पहान, रामोतार केरकेट्टा, रंजीत राम, महावीर नायक, चुन्नू गोप, आयुष कुमार, किशोर बैठा, माधुरी देवी, संतोष महतो, दिलीप गोप आदि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : राजनीति">https://lagatar.in/galgotias-universitys-band-played-in-the-name-of-politics/">राजनीति

के फेर में गलगोटिया यूनिवर्सिटी की बैंड बज गई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//