Search

 
 
 

CM से मिले NIT जमशेदपुर के निदेशक, दीक्षांत समारोह का दिया न्योता

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने मुलाकात की.
 

Ranchi : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने मुलाकात की.इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को 29 दिसंबर को होने वाले एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया.

 

निदेशक ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. साथ ही समारोह की तैयारियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी गई. बताया गया कि कार्यक्रम में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और उच्च शिक्षा में एनआईटी जमशेदपुर के योगदान की प्रशंसा की.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही