Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला प्रशासन ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 3.61 लाख रुपए का कटा चालान

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के सख्त निर्देश पर जिला प्रशासन ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने तुपुदाना, दलादली, रातु, रिंग रोड और कांके इलाके में यह विशेष अभियान चलाया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के सख्त निर्देश पर जिला प्रशासन ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने तुपुदाना, दलादली, रातु, रिंग रोड और कांके इलाके में यह विशेष अभियान चलाया. इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, ओवरलोडिंग रोकना और अवैध परिवहन गतिविधियों पर अंकुश लगाना है.

 

चेकिंग के दौरान कुल 176 वाहनों की जांच की गई. जिनमें भारी वाहन, यात्री वाहन, व्यावसायिक और निजी वाहन शामिल है. टीम ने वाहनों के गाड़ी टैक्स, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसी), आवश्यक परमिट और चालक के ड्राइविंग लाइसेंस की बारीकी से जांच की. इसके साथ ही ओवरलोडिंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी विशेष नजर रखी गई.


जांच में दस्तावेजों की कमी या नियमों के उल्लंघन के कारण 15 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इन वाहनों पर विभिन्न धाराओं के तहत करीब साढ़े 3 लाख से ज्यादा रुपए का जुर्माना लगाया गया और चालान काटा किया गया. वहीं गंभीर अनियमितता पाए जाने पर दो वाहनों को जब्त भी किया गया. इनमें से एक वाहन को रातु थाना और दूसरे को कांके थाना में रखा गया है.

 

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि सड़कें सभी की साझा संपत्ति हैं, इसलिए नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि रांची की सड़कों को सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही