Search

 
 
 

कल खुलेंगे पूजा पंडालों के पट, बेलवरण किया गया समेत लातेहार की कई खबरें

 
Latehar : शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि 21 अक्तूबर को शहर के सभी दुर्गा पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जायेंगे. पूजा समितियों ने इसकी तैयारी तकरीबन पूरी कर ली है. इससे पहले षष्ठी तिथि को पूजा समितियों के द्वारा बेलवरण कर माता का आह्वन किया गया. शहर के वैष्णव दुर्गा मंदिर में पुजारी त्रिभुवन पांडेय व रामानुज उपाध्याय के सानिध्य में बेलवरण किया गया था. मौके पर मुख्य यजमान के रूप में संजय प्रसाद सप्तनीक थे. राजा दुर्गा बाड़ी में पुरोहित नरेंद्र मिश्रा ने बेलवरण संपन्न कराया. काली मंदिर परिसर में पुजारी संतोष मिश्रा ने पूजा-अर्चना कर बेलवरण किया. सप्तमी तिथि को लेकर पूजा संघों के द्वारा अंतिम तैयारी की जा रही है. श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. राजा दुर्गा बाड़ी में भी आकर्षक पंडाल बनाया गया है. वहीं सार्वजनिक काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भी पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. सप्तमी तिथि को समिति के द्वारा एक कलश यात्रा निकाली जायेगी. नवयुवक संघ, नवरंग चौक में केदारनाथ मंदिर का प्रारूप बनाया गया है. दुर्गा पूजा समिति डुरुआ बाजार अध्यक्ष असीम कुमार बाग के नेतृत्व में पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. रेलवे कॉलोनी में बंगाली रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की जाती है. यहां बंगाल से आये पुरोहितों के द्वारा पूजन संपन्न कराया जाता है.

एसडीओ व एसडीपीओ के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/3-107.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था एवं विधि संधारण को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. थाना परिसर से निकले इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीओ मो. परवेज व एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र ने किया. मौके पर अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो एवं थाना प्रभारी आशुतोष कुमार मौजूद थे. फ्लैग मार्च शहर के मुख्य पथ से होते हुए समाहरणालय मोड़ तक गयी. इस दौरान अधिकारियों ने दुर्गा पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई. उन्होंने कहा कि शांति में व्यवधान उत्पन्न करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगी. एसडीओ ने कहा कि हर पर्व हमें आपसी भाईचारा व सौहार्द का संदेश देता है. मौके पर अंचल निरीक्षक उदल राम, एसआई गौरव सिंह व राज रौशन समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

लातेहार इंडियन व लातेहार फाईटर के बीच कल होगा एलपीएल का फाइनल मुकाबला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-141.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : जिला स्टेडियम में खेले जा रहे लातेहार प्रीमियर क्रिकेट लीग का फाइनल मैच 21 अक्टूबर को लातेहार इंडियन व लातेहार फाईटर के बीच खेला जायेगा. शुक्रवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गये. पहला सेमीफाइनल मैच लातेहार इंडियन तथा लातेहार रॉयल्स के बीच खेला गया. लातेहार इंडियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर 186 रनों का स्कोर किया. आमोस एक्का नाबाद 76, विजय रोहित 31 व आदर्श विशाल ने 30 रनों का योगदान दिया. लातेहार रॉयल्स की ओर से आकाश कुमार महतो ने दो व राजा तिवारी ने एक विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लातेहार रॉयल्स की टीम 12वें ओवर में 80 रनों पर ही ढेर हो गयी. आर्यन अग्रहरी ने 19 तथा अर्णव सिंह ने 14 रन बनाये. लातेहार इंडियन की ओर से धीरेंद्र सुरवाड़ ने चार, आमोस एक्का तथा आकाश साहू दो-दो विकेट चटकाये. मैन ऑफ द मैच लातेहार इंडियन के आमोस एक्का को चुना गया. दूसरा सेमीफाइनल मैच लातेहार बुल्स तथा लातेहार फाइटर के बीच खेला गया. लातेहार बुल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 111 रन बनाये. जिसमें शनि सचिन तिवारी नाबाद 61 व राजीव ने 12 रन बनाये. लातेहार फाइटर की ओर से गौरव पाल, प्रियांशु चौबे व आकाश सिन्हा ने दो-दो विकेट लिये. लातेहार फाइटर ने 18वें ओवर में पांच विकेट खोकर मैच को जीत लिया. गौरव पाल 31, आकाश सिन्हा 29 व प्रियांशु चौबे नाबाद 15 रन का योगदान दिया. लातेहार बुल्स की ओर से राजा बाबू ने दो, प्रशांत तथा राहुल ने एक-एक विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच फाइटर के गौरव पाल को चुना गया. मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह, श्रवण महली, समरेश बादल व रौनक दुबे समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/three-ias-of-jharkhand-will-become-principal-secretary-one-cs-and-seven-secretaries-lagatar-desk/">झारखंड

के तीन आईएएस बनेंगे प्रधान सचिव, एक सीएस और सात सचिव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही