Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिकवाली का असर, टॉप 10 अरबपतियों की दौलत 42.6 अरब डॉलर घटी, अडानी-अंबानी के 3.7 अरब डॉलर डूबे

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : दुनियाभर के शेयर बाजारों में बिकवाली का दौर देखने को मिल रहा है. भारतीय शेयर बाजार भी इससे अछूता नहीं है. दुनियाभर के बाजारों में लगातार आ रही गिरावट का असर टॉप अरबपतियों पर भी पड़ा है. ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार को बाजार में आयी गिरावट की वजह से एलन मस्क से लेकर अडानी-अंबानी तक की संपत्ति में भारी गिरावट आयी है. सभी अरबपतियों की नेटवर्थ में 42.6 अरब डॉलर की कमी आयी है. (पढ़े, एके-47">https://lagatar.in/ak-47-seizure-case-mokamas-bahubali-mla-anant-singh-convicted-sentence-will-be-pronounced-on-june-21/">एके-47

बरामदगी मामला : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह दोषी करार, 21 जून को सुनायी जायेगी सजा)

अंबानी-अडानी की संपत्ति में 3.7 अरब डॉलर घटी

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भूचाल आ गया. सेंसेक्स 1568.46 अंक टूटकर 52734.98 के लेवल पर खुला था. जबकि निफ्टी 451.9 अंकों की गिरावट के साथ 15749.90 के स्तर पर शुरू हुआ था. इस बिकवाली की आंधी के कारण अंबानी और अडानी की संपत्ति 3.7 अरब डॉलर कम हो गयी. सोमवार को अंबानी की दौलत में 1.9 अरब डॉलर की कमी आयी है. 96.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी सातवें स्थान पर पहुंच गये हैं. अडानी भी इस चोट से बच नहीं पाये. उनकी संपत्ति 1.8 अरब डॉलर कम हो गयी. अब वह 96.7 अरब डॉलर की दौलत के साथ नौवें स्थान पर हैं. इसे भी पढ़े : AICC">https://lagatar.in/going-aicc-office-is-a-crime-why-is-modi-government-behaving-like-criminals-deepika-pandey-singh/">AICC

कार्यालय जाना क्या अपराध है, अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों कर रही मोदी सरकार: दीपिका पांडेय सिंह

अमेरिकी अरबपतियों को भी झेलना पड़ा नुकसान

अमेरिकी शेयर बाजारों में भी भारी गिरावट देखने को मिली. प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊ जोंस 876.05 (2.79%) गिरकर 30,516.74 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं नैस्डेक में 4.68 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी गयी. नैस्डैक 530 अंक टूटकर 10,809 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं एसएंडपी भी 3.88 फीसदी की तगड़ी गिरावट के साथ 3749 के स्तर पर समाप्त हुआ था. इसकी वजह से अमेरिकी अरबपतियों मस्क, बेजोस, बिल गेट्स, वॉरेन बफेट को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा. इसे भी पढ़े : मैं">https://lagatar.in/sharad-pawar-disappointed-the-anti-modi-parties-by-saying-that-i-am-not-the-presidential-candidate-from-the-opposition-camp/">मैं

विपक्षी खेमे से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं… बोल कर शरद पवार ने मोदी विरोधी दलों को निराश कर दिया

टेस्ला इंक के शेयरों में भारी गिरावट

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला इंक के शेयरों में सोमवार को 7.10 फीसदी की भारी गिरावट आयी. जिसकी वजह से एलन मस्क की संपत्ति एक ही दिन में 11.8 अरब डॉलर कम हो गयी. फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर के अनुसार, अब उनकी कुल संपत्ति 203.3 अरब डॉलर रह गयी है. इसे भी पढ़े : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidential-election-chief-minister-hemant-soren-will-go-to-delhi-today-to-attend-the-all-party-meeting/">राष्ट्रपति

चुनाव : सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जाएंगे दिल्ली !

रईसों की लिस्ट में बर्नार्ल्ड ऑर्नाल्ट दूसरे नंबर पर पहुंचे

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में अब बर्नार्ल्ड ऑर्नाल्ट दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं. हालांकि उन्हें भी कल 5.8 अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा. बर्नार्ल्ड ऑर्नाल्ट की कुल संपत्ति 140.2 अरब डॉलर ही रह गयी. रईसों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस हैं, जिन्हें सोमवार को 6 अरब डॉलर का घाटा हुआ. कभी दुनिया के सबसे अमीर रहे जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 129.4 अरब डॉलर ही रह गयी. इसे भी पढ़े : सम्राट">https://lagatar.in/samrat-prithvirajs-magic-did-not-work-at-the-box-office-did-business-of-only-62-30-crores-in-11-days/">सम्राट

पृथ्वीराज  का बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू, 11 दिनों में केवल 62.30 करोड़ का किया बिजनेस

वॉरेन बफेट की दौलत में 3.8 अरब डॉलर की आयी कमी

दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर बिलगेट्स काबिज है. हालांकि सोमवार को उनकी संपत्ति में 2.3 अरब डॉलर की कमी आयी है. जिसके बाद बिल गेट्स की संपत्ति 121.2 अरब डॉलर रह गयी. वहीं वॉरेन बफेट को 3.8 अरब डॉलर का झटका लगा है. उनकी संपत्ति 103 अरब डॉलर रह गयी है. इसे भी पढ़े : Supreme">https://lagatar.in/supreme-court-seals-live-in-relation-changed-the-decision-of-kerala-high-court-said-child-cannot-be-deprived-of-ancestral-property/">Supreme

Court ने live in relation पर लगाई मुहर, केरल हाईकोर्ट का फैसला बदला, कहा, बच्चे को पैतृक संपत्ति से वंचित नहीं किया जा सकता [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही