Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘शुभम संदेश’ की खबर का असर, आनन-फानन में जिला प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट, पढ़ें पूरी खबर

Ranchi : दैनिक ‘शुभम संदेश’ में जिला परिषद भवन हजारीबाग गुपचुप तरीके से हस्तांतरण किए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में है. मामले में कार्रवाई भी आगे बढ़ी है. इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से सरकार को लगभग दो दर्जन से अधिक पन्नों में रिपोर्ट भेजी गई है. डीसी ने पंचायती राज निदेशक बी. राजेश्वरी को रिपोर्ट प्रेषित किया है. इससे पहले दो बार पंचायती राज निदेशक की ओर से पत्राचार के बाद भी रिपोर्ट नहीं भेजी गई थी. इस बात का जिक्र पंचायती राज निदेशक ने राज्यपाल के प्रधान सचिव को भेजे पत्र में किया था. हजारीबाग के सुरेश कॉलोनी स्थित सदानंद रोड निवासी बबलू सिंह ने राज्यपाल से लिखित शिकायत करते हुए सवाल उठाया था कि जिला परिषद हजारीबाग ने किस प्रक्रिया के तहत आरोग्यम अस्पताल को भवन हस्तांतरित कर दिया. इस मामले में राज्यपाल के प्रधान सचिव ने पंचायती राज निदेशक से जानकारी मांगी थी. बबलू सिंह ने यह भी लिखा था कि आरटीआई के तहत सूचना मांगने पर जिला परिषद ने उनका आवेदन ही नहीं लिया था. इस बात की खबर `शुभम संदेश` में लगातार तीन दिन प्रकाशित की गई और फिर इस मामले में कार्रवाई आगे बढ़ी. डीसी की ओर से पंचायती राज निदेशक को सौंपी रिपोर्ट में सिर्फ आरोग्यम के उन तीन भवनों के बारे में ही बताया गया है, जिसे जिला परिषद ने क्रमवार हस्तांतरित किया. अन्य भवनों के बारे में जिक्र नहीं किया गया है. आशंका जताई जा रही है कि संभवत: इसलिए कि पंचायती राज निदेशक ने सिर्फ आरोग्यम को किए गए भवन हस्तांतरण की ही रिपोर्ट मांगी. बताया जाता है कि जिला परिषद की ओर से कार्मल चौक स्थित पैराडाइज समेत एक पार्क व अन्य भवनों को भी गुपचुप हस्तांतरित कर दिया है. उन भवनों के हस्तांतरण में होनेवाली प्रक्रिया पर भी कई तरह के सवाल हैं, जिसे सार्वजनिक नहीं किया गया. इसे भी पढ़ें : पेट">https://lagatar.in/fought-for-the-sake-of-the-stomach-complained-so-the-child-was-expelled-from-the-school-bablu/">पेट

की खातिर लड़ा, शिकायत की, तो बच्चे को ही स्कूल से निकाल दिया : बबलू
इसे भी पढ़ें :  सफेदपोश">https://lagatar.in/white-collar-land-mafia-why-the-mysterious-silence/">सफेदपोश

‘भू-माफिया’, रहस्यमयी चुप्पी क्यों ?, रेल रोको आंदोलन का मिला-जुला असर, विपक्ष को करेंगे गोलबंद : तेजस्वी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
[caption id="attachment_553847" align="alignleft" width="134"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/umesh-mehta_664-225x300.jpg"

alt="जिला परिषद के अध्यक्ष उमेश मेहता" width="134" height="179" /> जिला परिषद के अध्यक्ष उमेश मेहता[/caption] इधर जिला परिषद के अध्यक्ष उमेश मेहता ने कहा कि वह ‘शुभम संदेश’ में प्रकाशित होनेवाली खबरों को गंभीरता से देख रहे हैं. इस मामले को वह 17 फरवरी को होनेवाली जिला परिषद बोर्ड की बैठक में रखेंगे. इतना ही नहीं इस मामले से संबंधित फाइलें खंगाली जाएंगी और विधि सम्मत जांच व कार्रवाई भी होगी. उन्होंने बताया कि आरोग्यम को दिए गए बाद के दो भवनों पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुशीला देवी ने आपत्ति भी जताई थी. इसे भी पढ़ें : जेल">https://lagatar.in/pooja-singhal-came-out-of-jail-surrendered-on-february-4/">जेल

से बाहर निकली पूजा सिंघल, 4 फरवरी को किया था सरेंडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही