Search

 
 
 

कांग्रेस का पूरा इतिहास आदिवासियों पर जुल्म से भरा हुआः प्रतुल शाहदेव

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कांग्रेस पार्टी पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया है. कहा कि आदिवासियों के नाम पर आज घड़ियाली आंसू बहाने वाली कांग्रेस का पूरा इतिहास
 

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कांग्रेस पार्टी पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया है. कहा कि आदिवासियों के नाम पर आज घड़ियाली आंसू बहाने वाली कांग्रेस का पूरा इतिहास आदिवासियों पर जुल्म से भरा हुआ है. इस पाप को कांग्रेस कितना भी धोने की कोशिश करे, लेकिन यह नहीं धुलने वाला है क्योंकि दाग बहुत काले हैं.


आदिवासियों पर अत्याचार का इतिहास


सरायकेला खरसावां गोली कांड और गुआ गोली कांड में हजारों आदिवासियों को गोली मारी गई थी, जब कांग्रेस की सरकार प्रदेश में थी. झारखंड आंदोलन की सबसे बड़ी विरोधी कांग्रेस पार्टी ही रही थी और आंदोलनकारियों पर जुल्म ढाया गया था.


आदिवासी राष्ट्रपति के खिलाफ वोटिंग


जब देश को पहली बार एक आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मिलने वाली थी, तो कांग्रेस ने पूरे देश में उनके खिलाफ वोटिंग की थी. यह घटना कांग्रेस का आदिवासियों के प्रति असली सच को उजागर करती है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही