Lagatar desk : एक्टर सलमान खान और संजय दत्त की स्टारर फिल्म ‘7 डॉग्स’ इन दिनों सुर्खियों में है. यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज़ होने वाली है.इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया. ट्रेलर सामने आते ही फैन्स का उत्साह देखते ही बन रहा है और सोशल मीडिया पर सलमान-संजय की झलक ने धूम मचा दी है.
शेयर किए ट्रेलर में सलमान खान के साथ संजय दत्त भी कैमियो करते नजर आ रहे हैं. दोनों की झलक ने फैन्स का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है.
ट्रेलर की खासियत
फिल्म का निर्देशन ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ की जोड़ी अदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह ने किया है. ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और सलमान–संजय के मजेदार अंदाज ने सबका ध्यान खींचा.ट्रेलर में सलमान अपने किरदार में एक बदमाश से पूछते नजर आते हैं, तुम मुझे इतने क्रिमिनल क्यों लग रहे होफैंस ने ट्रेलर पर सिर्फ सलमान खान के लिए ही कमेंट किया. एक फैन ने लिखा -यहां मैं सिर्फ सलमान खान के लिए आया हूं, भले फिल्म का लैंग्वेज समझ न आए.
‘7 डॉग्स’ की कहानी
फिल्म में लीड रोल करीम अब्देल-अजीज और अहमद एज निभा रहे हैं, जबकि इटालियन स्टार मोनिका बेलुच्ची भी इसमें हैं. कहानी मिडिल ईस्ट में तेजी से फैल रही खतरनाक ड्रग को रोकने के मिशन पर आधारित है.कहानी को लिखा है तुर्की अल-शेख ने, जो सऊदी अरब की जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन हैं.
सलमान खान के फेमस कैमियो
सलमान खान पहले भी कई फिल्मों में छोटे लेकिन दमदार कैमियो के लिए याद किए जाते हैं -गॉडफादर ,पठान ,बेबी जॉन ,सिंघम अगेन ,ओम शांति ओम ,सांवरिया ,बागबान
सलमान की अगली फिल्म
सलमान खान इस साल ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज़ को लेकर भी चर्चा में हैं. फिल्म की नई संभावित रिलीज़ डेट 14 अगस्त 2026 है, जो स्वतंत्रता दिवस के माहौल में देशभक्ति का जज्बा दिखाने वाली मानी जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment