Search

 
 
 

The Family Man 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज , चार जून को आयेगी मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज

 

LagatarDesk :   मनोज वायपेयी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ` The Family Man 2` का ट्रेलर रिलीज हो गया है. वेब सीरीज की अनाउंसमेंट करीब तीन महीने पहले की गयी थी. जिसके बाद से ही फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे. आखिरकार इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी. ट्रेलर के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. मेकर्स ने अपने दर्शकों को एक और खुशखबरी दे दी है. वेब सीरीज अपने फाइनल ड्राफ्ट में हैं. रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ` The Family Man 2` वेब सीरीज 4 जून 2021 को रिलीज होगी.

सीरीज में Samantha Akkineni लीड रोल में नजर आयेंगी

वेब सीरीज में मनोज बाजपेयी के साथ Samantha Akkineni लीड रोल में नजर आने वाली हैं. Samantha Akkineni इस वेबसीरीज से अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं. इस सीरीज में मनोज वायपेयी ने कमाल की एक्टिंग की है. उनसे आपकी नजरे नहीं हटेगी.

जल्द होगी अमेजन प्राइम पर वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग

वेब सीरीज `The Family Man 2` की स्ट्रीमिंग जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर होने वाली है. मनोज बाजपेयी इस दो मिनट 49 सेकंड के ट्रेलर में अपनी शादी बचाने की कोशिश करते हैं. साउथ की मशहूर एक्ट्रेस Samantha Akkineni इसमें विलेन के किरदार में नजर आ रही है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/Untitled-1-copy-11.jpg"

alt="" class="wp-image-66501"/>

वेबसीरीज का पहला सीजन भी रहा काफी ब्लॉकबस्टर

वेब सीरीज का पहले सीजन भी काफी दमदार था. इसके बाद से ही फैंस को इसके दूसरे सीजन का काफी बेसब्री से इंतजार था. इस सीजन में मनोज वाजपेयी परिवार, दफ्तर और देश हर जिम्मेदारी को निभाते नजर आने वाले हैं.

समाथा अक्किनेनी रज्जी का किरदार निभायेगी

डायरेक्टर्स का कहना था कि `द फैमिली मैन 2` भी पहले सीजन की तरह ही ब्लॉकबस्टर होगी. उन्होंने सीरीज के बारे में एक बड़ा अपडेट दिया था. `द फैमिली मैन 2` में मनोज बाजपेयी और प्रियामणि के अलावा इसमें समांथा अक्किनेनी भी दिखाई देंगी. इस सीरीज में समाथा अक्किनेनी रज्जी नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं. इनके अलावा, सीमा बिस्वास, सनी हिंदुजा, दर्शन कुमार, श्रेया धन्वंतरी, मिमे गुप्ता, और एन अलगमपेरुमल भी अहम किरदार में दिखायी देंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही