Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल से मिले यदुनाथ पांडेय और रूपेश पांडेय के परिजन, हत्या की CBI  जांच की मांग

Advertisement
Advertisement
Ranchi : बीजेपी के पूर्व सांसद और प्रदेश अध्यक्ष प्रो यदुनाथ पांडेय के नेतृत्व में रूपेश पांडेय के परिजनों ने राज्यपाल से मुलाकात की और रुपेश की हत्या की सीबाआई जांच कराने की मांग की. बीजेपी महानगर के अध्यक्ष केके गुप्ता भी साथ थे. राज्यपाल से मुलाकात करने वालों में रूपेश पांडेय के पिता सिकंदर पांडेय, झारखंडी पांडेय, अनिल पांडेय, अजय कुमार पांडेय और ललन सिंह शामिल थे. राज्यपाल ने परिजनों को डीजीपी के माध्यम से मामले में समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

सीबीआई जांच करा पीड़ित परिवार को दिया जाए न्याय - यदुनाथ पांडेय

राज्यपाल को दिये गये ज्ञापन में यदुनाथ पांडेय ने कहा है कि 6 फरवरी को हजारीबाग के बरही में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने 17 वर्षीय रूपेश पांडेय की पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह मॉब लिंचिंग की श्रेणी में आता है. झारखंड विधानसभा में मॉब लिंचिंग विधेयक पारित होने के बाद यह संभवत: मॉब लिंचिंग का पहला मामला है. इसलिए इस मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए. इसे भी पढ़ें – यूक्रेन">https://lagatar.in/russian-army-entered-ukraines-capital-kiev-heavy-destruction-on-both-sides-hundreds-of-soldiers-were-killed/">यूक्रेन

की राजधानी कीव में घुसी रूसी सेना, दोनों तरफ भारी तबाही, सैकड़ाें सैनिक मारे गये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही