Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ठंड से बचने के लिए कमरे में अलाव जलाकर सोया था परिवार, दम घुटने से तीन की मौत

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: ठंड से बचने के लिए कमरे में अलाव जलाकर परिवार सोया था. जिस कारण दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर है. पेलावल ओपी थाना क्षेत्र के रोमी गांव में यह दर्दनाक घटना हुई है. मृतकों में रिंकू खान उर्फ शाहीद अनवर उम्र 40, पत्नी नीखत परवीर उम्र 35 वर्ष और बेटा अहमद अख्तर उम्र 5 वर्ष शामिल हैं. रिंकू की पत्नी का भाई मुमताज उम्र 36 वर्ष की हालत गंभीर है. वह धनबाद का रहने वाला है. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें-हाथी">https://lagatar.in/people-are-furious-when-elephant-fliers-are-blown-up-by-the-public-lobin-hembram/">हाथी

उड़ाने वालों को जब जनता ने उड़ा दिया, तो वे बौखलाए हुए हैं – लोबिन हेंब्रम

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, रिंकू ने नया घर बनवाया था. सोमवार को नए घर के प्रवेश के लिए कार्यक्रम था. जिसके लिए सभी रिश्तेदार पहुंचे थे. रविवार रात ठंड से बचने के लिए रूम में चूल्हा और हिटर जलाकर सभी सो गए. चूल्हे से निकलता धुआं धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गया. इसका पता कमरे में सो रहे लोगों को नहीं चला. कमरे से धुआं निकलने का कोई रास्ता नहीं था. धीरे-धीरे कमरा गैस चैंबर में तब्दील हो गया. सोमवार सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने आवाज लगाई. दरवाजा नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़ा गया. तब कमरे से 3 शव बरामद किये गए. एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. इसे भी पढ़ें-जेपीएससी">https://lagatar.in/in-the-jpsc-case-the-cm-did-not-give-any-clear-answer-the-chief-minister-hid-the-corruption-by-giving-a-statement-that-divided-the-society-amar-bauri/">जेपीएससी

मामले में सीएम ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, समाज को बांटने वाला बयान देकर मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार को छुपाया- अमर बाउरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही