Lagatar Desk : सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. 25 सितंबर 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की. इसके बाद शनिवार को कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की. वहीं रविवार को भी फिल्म ने अपनी रफ्तार बनाए रखी है.
तीसरे दिन दिखा कमाई में उछाल
फिल्म द वन ने अपने ओपनिंग वीकेंड (पहले तीन दिनों) में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 33.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.
द वन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहले दिन शुक्रवार को फिल्म ने 8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया वहीं दूसरा दिन शनिवार को फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया वही तीसरे दिन फिल्म ने रविवार को 14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.
कुल नेट इंडिया कलेक्शन 33.25 करोड़ रुपयेकुल वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 43 करोड़ रुपये का कुल बजट लगभग 80 से 82 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और वीकेंड पर इसकी कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला है.
क्या है ‘द वन’ की कहानी
‘पंचायत’ के निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले दीपक कुमार मिश्रा ने इस फिल्म में लोककथा और फैंटेसी का अनोखा मेल पेश किया है. कहानी एक ऐसे शहरी युवक की है, जिसकी जिंदगी उस समय बदल जाती है जब वह अपने पुश्तैनी गांव से जुड़े एक रहस्यमयी और वर्जित जंगल में पहुंचता है.
वहां एक प्राचीन दैवीय शक्ति के जागने के बाद उसका सामना ऐसी घटनाओं से होता है, जिन्हें सामान्य तर्क से समझना मुश्किल है. इसके बाद उसे अपने लोगों को एक बड़े खतरे से बचाने की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है. फिल्म में बिहार की लोककथाओं और सांस्कृतिक परिवेश के साथ छठ पूजा को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है.

