Search

 
 
 

नए साल का पहला दिन रहा राहत भरा, कोई गंभीर घायल नहीं पहुंचा रिम्स, देखें आंकड़े

 
Ranchi: नए साल का पहला दिन राहत भरी खबर लेकर आया. ऐसा कोविड काल के बाद पहली बार होगा जब लोग जश्न में न डूबकर पिकनिक मनाने के बाद सुरक्षित घर पहुंचे होंगे. 2023 के पहले दिन नशा और रफ्तार ने लोगों की जान नही ली. पहले ही दिन अब तक का रिकॉर्ड रहा. 2020 में कोविड से पूर्व न्यू ईयर में 31 लोग एक जनवरी को घायल होकर रिम्स पहुंचे थे. इसमें 13 लोग गंभीर रूप से घायल थे. इनमें 6 की मौत भी हो गई थी. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-governments-decision-boiled-jain-society-demonstrated-on-the-road-know-what-is-the-whole-matter/">झारखंड

सरकार के फैसले से उबला जैन समाज, सड़क पर उतर किया प्रदर्शन, जान‍िये क्‍या है पूरा मामला
2021 में कोविड के दौरान थोड़ी पाबंदियां रहीं. बावजूद नए साल के जश्न में 24 लोग अस्पताल पहुंचे थे. सभी सड़क दुर्घटना में घायल होकर पहुंचे थे. 2022 में भी संख्या 16 थी. लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है जब साल के पहले दिन महज 5 घायल अस्पताल पहुंचे. इनमें भी सभी को मामूली चोटें आई थी. रिम्स रिकॉर्ड के अनुसार, 29 और 30 दिसंबर को 25 से 30 दुर्घटना ग्रस्त मरीज इलाज कराने पहुंचे थे. जबकि 1 जनवरी को संख्या महज 5 रही. इसे भी पढ़ें- धूम-धड़ाके">https://lagatar.in/welcome-the-year-2023-with-a-bang-somewhere-boating-and-somewhere-skating-children-created-a-lot-of-fun-in-the-park/">धूम-धड़ाके

से वर्ष 2023 का स्वागत : कहीं बोटिंग तो कहीं स्केटिंग, पार्क में बच्चों ने जमकर मचाया धमाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही