Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मांडर उपचुनाव और लॉ एंड ऑर्डर पर केंद्रित रही राज्य समन्वय समिति की पहली बैठक

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य समन्वय समिति की बैठक पूरी तरह से लॉ एंड ऑर्डर, मांडर उपचुनाव और चुनाव के पहले किए गए वादों पर केंद्रित रही. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि आज की बैठक में तीनों दल के नेताओं ने एकमत फैसला लिया है कि गठबंधन कैसे मांडर उपचुनाव में एक अच्छा प्रदर्शन करे. इस दौरान लोकल इश्यूज और चुनावी मेनिफेस्टो पर भी प्रमुखता से बातचीत की गई. आलमगीर आलम ने कहा कि हाल के दिनों में जो हिंसा हुई थी, उसे लॉ एंड आर्डर बिगड़ी थी. गठबंधन सरकार राज्य में शांति का माहौल चाहती है. ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करायी जाएगी. जो भी अधिकारी या आमजन इस घटना के जिम्मेदार होंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा हुई- राजेश ठाकुर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया है कि आज की बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा हुई. बैठक में निर्देश दिया गया कि इस कार्यक्रम के तहत अभी तक जितने वादे पूरे किए गए हैं, जितने वादे बाकी हैं, उसका खाका तैयार किया जाए, ताकि आम जन को योजनाओं का लाभ मिल सके. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, राज्य समन्वय समिति की पहली बैठक में बोर्ड-निगम, बचे हुए जिलों में 20 सूत्री कमिटी सहित गठबंधन सरकार के विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी घोषणा पत्र में किये गए वादों पर विस्तृत चर्चा हुई.

राज्य समन्वय समिति में शामिल हैं 9 सदस्य

राज्य समन्वय समिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के 9 सदस्यों को शामिल किया गया है. जेएममम सुप्रीमो शिबू सोरेन समिति के अध्यक्ष हैं. अन्य 8 सदस्यों में कांग्रेस से आलमगीर आलम, राजेश ठाकुर, बंधु तिर्की, आरजेडी से सत्यानंद भोक्ता और जेएमएम से विनोद कुमार पांडेय, फागु बेसरा, सरफराज अहमद एवं योगेंद्र प्रसाद लिए गए हैं. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-ajsu-party-will-celebrate-sankalp-diwas-on-22nd-june/">झारखंड

:  22 जून को संकल्प दिवस मनाएगी आजसू पार्टी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही