Search

 
 
 

गुमला : गला रेत कर युवती की हत्या, नदी किनारे मिला शव

 

Gumla : गला रेत कर युवती की हत्या कर दी गई. यह घटना जिले घाघरा थाना और लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र का है. जहां बुधवार को केरा झरिया नदी के किनारे से एक युवती का शव बरामद किया गया. उसकी गर्दन को तेज धारदार हथियार से रेता गया है. युवती की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के झकड़ा निवासी विमला कुमारी के रूप में की गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच में जुट गई है.

खेत में सिंचाई करने के लिए निकली थी युवती

जानकारी के अनुसार एक साल पूर्व अपने रिश्तेदार से मारपीट के आरोप में लड़की के माता-पिता और भाई जेल में बंद हैं. युवती बुधवार सुबह खेत में सिंचाई करने के लिए निकली थी और इसके बाद उसका शव बरामद किया गया. विमला अपनी भाभी के साथ घर में रह रही थी. शव के पास से कुदाल बरामद किया गया, जिसपर खून लगा है. आशंका जाहिर की जा रही है कि इसी कुदाल से विमला के गर्दन पर हमला किया गया है.

 मामले की जांच में जुटी पुलिस

युवती की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. युवती की हत्या किस वजह से की गई है अबतक इसकी कोई सही वजह सामने नहीं आई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही