CM हेमंत औचक निरीक्षण पर पहुंचे खेलगांव के टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज, जतायी नाराजगी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज परिसर पहुंचे और औचक निरीक्षण किया. उन्होंने शूटिंग रेंज परिसर की आधारभूत संरचनाओं के रख-रखाव, शूटिंग उपकरणों, खिलाड़ियों की सुरक्षा मानक, प्रदान की जा रही खेल सुविधाओं के अलावा अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया.









































