Ranchi News: अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के मामले में भाजपा ने पुलिस से सात दिनों के भीतर हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की है. पार्टी ने चेतावनी दी है कि तय समय में खुलासा नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:
भाजपा नेताओं ने बुधवार को नामकुम के जोरार स्थित तेतरी टोली में घटनास्थल का निरीक्षण किया. नेताओं ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल बुंडू के दलकीडीह गांव पहुंचा और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. पार्टी नेताओं ने परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने का भरोसा दिया. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने नामकुम थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से मुलाकात की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
प्रतिनिधिमंडल के संयोजक और पूर्व सांसद समीर उरांव ने कहा कि राजधानी में दिनदहाड़े सरकारी कर्मचारी की हत्या राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. उन्होंने हत्यारों की गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की.
प्रतिनिधिमंडल में रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, आरती कुजूर और विनय महतो धीरज शामिल थे. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, लोवाडीह मंडल अध्यक्ष अशोक गोप सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

