Search

 
 
 

पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक, सरकार ने विपक्ष को वर्तमान हालात की जानकारी दी, कहा,देश में पर्याप्त ईंधन भंडार

तारिक अनवर ने कहा,  विपक्षी दलों की मांग है कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर लोकसभा और राज्यसभा में विस्तृत चर्चा हो.अहम बात यह रही कि बैठक से ममता बनर्जी की पार्टी TMC दूर रही. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी बैठक में शामिल नहीं हुए.
 

New Delhi : पश्चिम एशिया संकट को लेकर आज बुधवार को मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक की, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की.

 

 

बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी,  विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल रहे.बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर, मुकुल वासनिक सहित अन्य दलों के कई नेता भी शामिल हुए.

 

 

 

खबर है कि बैठक में पश्चिम एशिया के वर्तमान हालात और  उसका भारत पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर मंथन किया गया . होर्मुज जलडमरुमध्य, गैस तेल आयात पर चर्चा की गयी. बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मिडिल ईस्ट के हालात की जानकारी दी.

 

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी कि हमने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, सरकार ने सभी दलों के साथ बैठक की. बैठक में पश्चिम एशिया के हालात के बारे में सभी को जानकारी दी गयी, बैठक में सरकार ने बताया कि संकट से निपटने के लिए सात सशक्त समूह गठित किये गये हैं. बताया गया कि भारत के पास पर्याप्त ईंधन भंडार है. 

 

रिजिजू ने विपक्षी दलों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने  बैठक में अपनी चिंताएं व्यक्त कीं. पूछा कि  ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच संघर्ष के कारण  वर्तमान में जो स्थिति बनी है, इसका भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा और सरकार ने क्या कदम उठाए हैं.

 

किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार ने सभी सवालों के जवाब दिये केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें यह कहते हुए संतोष हो रहा है कि विपक्ष ने जो भी जानकारियां मांगी, वह सरकार ने दी.

 

रिजिजू  के अनुसार विपक्षी नेताओं ने कहा कि ऐसी स्थिति में वे सरकार के फैसलों का समर्थन करेंगे.  हालांकि बैठक में शामिल कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने सर्वदलीय बैठक को असंतोषजनक करार दिया.

 

तारिक अनवर ने कहा,  विपक्षी दलों की मांग है कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर लोकसभा और राज्यसभा में विस्तृत चर्चा हो.अहम बात यह रही कि बैठक से ममता बनर्जी की पार्टी TMC दूर रही. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी बैठक में शामिल नहीं हुए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही