Search

 
 
 

UGC  के नये नियमों  पर सरकार अपना रुख साफ करेगी, दुरुपयोग नहीं होने दिया जायेगा.

यूजीसी के नियमों को लेकर सड़कों पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है. खबरों के अनुसार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है. इन नियमों के सवर्णों के खिलाफ बताया जा रहा है.
 

 New Delhi :  यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC)  के नये नियमों को लेकर सामान्य वर्ग बेहद गुस्से में है   यूजीसी नियमों के खिलाफ दिल्ली में आज धरना-प्रदर्शन जारी है. छात्रों ने सवर्ण विरोधी UGC नियम वापस लो, उच्च शिक्षा में समानता नहीं, यह विभाजन है...आदि नारे लगाये.


इस बीच खबर आयी है कि  यूजीसी के नियमों को लेकर सरकार बहुत जल्द स्पष्टीकरण जारी करेगी.  सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार सरकार यूजीसी विवाद पर आश्वासन जारी करेगी कि यूजीसी नियमों का किसी भी हाल मे  दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा.


सरकार का मानना है कि यूजीसी नियमों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है. सरकार जल्दी ही इस मामले में अपना रुख साफ करेगी. 


मामला यह है कि  यूजीसी  ने उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के लिए लाये गये Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026 को लेकर देशभर में सामान्य वर्ग में उबाल है. वे इसका विरोध करते हुए वापस लेने की मांग कर रहे हैं.


सड़कों पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है. खबरों के अनुसार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है. इन नियमों के सवर्णों के खिलाफ बताया जा रहा है.


मामला बढ़ते देख सरकार ने कहा है कि इन नियमों का दुरुपयोग नहीं होने दिया जायेगा. कहा है कि  भ्रम फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सूत्रों के अनुसार मंत्रालय सभी भ्रांतियों को दूर करने के लिए विस्तृत स्पष्टीकरण जारी करेगा. सरकार का मानना है नियम किसी वर्ग के खिलाफ नहीं है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही