Search

 
 
 

राज्यपाल ने गुमला में सिनगी दई वन विज्ञान केंद्र का किया शिलान्यास

 
Gumla: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को गुमला जिले के बलातू सिनदगी दई वन विज्ञान केंद्र का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया. इससे पूर्व राज्यपाल गुमला जिले में स्थित बिशुनपुर में विकास भारती संस्था की गतिविधियों को गहनता से देखा और जानकारी प्राप्त की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां आकर संस्था की गतिविधियों को देखकर बहुत प्रसन्नता हुई. विकास भारती द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में समाजहित के लिए कार्य किया जाना सराहनीय है. केंद्र सरकार द्वारा अशोक भगत को इस हेतु पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है. इसके उपरांत राज्यपाल महोदय ने कृषि विज्ञान केंद्र (प्राकृतिक खेती प्रक्षेत्र), सालम नवाटोली जाकर वहां की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की. उन्हें वहां अपनाए जा रहे कृषि तकनीक एवं जल संचयन के संदर्भ में अवगत कराया गया. इसे पढ़ें- ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-the-officials-took-cognizance-of-all-the-three-news-of-the-education-department-together-read/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : शिक्षा विभाग की तीनों खबरों पर एक साथ पदाधिकारियों ने लिया संज्ञान, पढ़ें…
इसके बाद वे चिंगरी, गुमला स्थित जतरा टाना भगत स्मारक जाकर स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित की. राज्यपाल भ्रमण के क्रम में जतरा टाना भगत विद्या मंदिर, बिशुनपुर गये एवं छोटे-छोटे बच्चों से उनके नाम, रुचि और लक्ष्य पूछकर बच्चों को प्रोत्साहित किया. इसके बाद वे ज्ञान निकेतन विद्या मंदिर, बिशुनपुर गए तथा विद्यालय के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने परिसर में संचालित अन्य गतिविधियों को देखा. इसे भी पढ़ें- अधिकारियों">https://lagatar.in/officials-took-stock-of-the-child-observation-home-saw-the-facilities-provided-to-the-children/">अधिकारियों

ने बाल संप्रेक्षण गृह का लिया जायजा, बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं को देखा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही