Search

 
 
 

कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना, युवा नेता बिरजू तिवारी ने दिखाई हरी झंडी

 
Nilambar Pitambarpur : शुक्रवार को कुंदरी से कांवरिया का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना हुआ. बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चतरा जिला परिषद उपाध्यक्ष सह चतरा संसदीय क्षेत्र के युवा नेता बिरजू तिवारी ने जत्था को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके पूर्व वैदिक मंत्रों के साथ महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की गई. इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में लाखों शिव भक्त बाबाधाम स्थित शिवलिंग में जलार्पण करने जाते हैं. कुंदरी से कांवरियों के जत्था का जाना बहुत ही गौरव की बात है. इससे लातेहार के और भी लोगों में भगवान के प्रति आस्था जागेगी. उन्होंने कहा कि सावन महीने में बाबा भोलेनाथ को एक लोटा जल अर्पण करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है. इनकी सेवा से चतरा लोकसभा के लोगों पर बाबा भोलेनाथ की कृपा बरसेगी. कुंदरी से जाने वाले कांवरियों के जत्था को उन्होंने शुभकामनाएं दी. साथ ही कांवरियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन विनोद राम ने किया. मौके पर जितेन्द्र शुक्ला, मिथिलेश विश्वकर्मा, बसंत कुमार वर्मा, प्रेम सागर, राजकिशोर साह, रीमा देवी, ईश्वरी राम, सीमा देवी, रूबी देवी, दिलीप साहू, प्रदीप शुक्ला सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-high-court-orders-investigation-illegal-mining-in-sahibganj-to-cbi/">BREAKING:

हाईकोर्ट ने साहिबगंज में हुए अवैध खनन की जांच CBI को दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही