Search

 
 
 

हाईकोर्ट ने JSSC से पूछा-चीफ साइंटिस्ट नियुक्ति प्रक्रिया कब तक पूरी होगी

रांची के वेटरनरी कॉलेज में प्रोफेसर कम चीफ साइंटिस्ट की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े मामले में अरविंद कुमार शर्मा एवं अन्य की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.
 

Ranchi :  रांची के वेटरनरी कॉलेज में प्रोफेसर कम चीफ साइंटिस्ट की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े मामले में अरविंद कुमार शर्मा एवं अन्य की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.

 

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंदा सेन की कोर्ट ने जेपीएससी से पूछा है कि उक्त नियुक्ति प्रक्रिया कब तक पूरी हो जाएगी. कोर्ट ने जेपीएससी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

 

याचिकाकर्ता ने वेटरनरी कॉलेज में प्रोफेसर कम चीफ साइंटिस्ट की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आदेश देने का आग्रह कोर्ट से किया है.

 

उनकी ओर से कहा गया है कि जेपीएससी ने रांची वेटरनरी कॉलेज में प्रोफेसर कम चीफ साइंटिस्ट पद के लिए विज्ञापन संख्या 8/2017 जारी किया था, लेकिन अबतक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है.

 

इस मामले में अब अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही