Search

 
 
 

इंस्पेक्टर से DSP में प्रमोशन के मामले में हाईकोर्ट ने कही ये बड़ी बात

झारखंड हाईकोर्ट में इंस्पेक्टर से डीएसपी में प्रमोशन की सीनियरिटी लिस्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.
 

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में इंस्पेक्टर से डीएसपी में प्रमोशन की सीनियरिटी लिस्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. वहीं अदालत ने यह भी कहा है कि इस याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत का जो भी निर्णय आएगा उससे प्रमोशन प्रभावित होगा. 


दरअसल पंकज भूषण एवं अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि JPSC को भेजी गई सीनियरिटी लिस्ट सही नहीं है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रौशन की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने बहस की. 


उल्लेखनीय है कि झारखंड पुलिस में जल्द 64 इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारियों को डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पद पर प्रोन्नति किया जाना है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में फाइल जेपीएससी को भेज दी है. प्रोन्नति प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी.

https://lagatar.in/pil-against-panam-coal-heard-in-high-court

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही