महिला सुरक्षा एवं महिला अधिकारों की बात करने वाले भाजपा एवं आजसू के नेताओं को इस पर जवाब देना चाहिए
Ramgarh : बरकाकाना नया नगर में रामनवमी जुलूस में शामिल होने गई विधायक अंबा प्रसाद के साथ की गई कथित बदसलूकी एवं सुरक्षाकर्मियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने के साथ हथियार लूटने की कोशिश करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस संबंध में अंबा प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आजसू कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी फिर से जगजाहिर हुई है. चुनाव नजदीक है, इसीलिए आजसू पार्टी के कार्यकर्ता खुलकर गुंडागर्दी कर रहे हैं. विधायक ने कहा कि इस घटना से आजसू की चारित्रिक गिरावट का भी परिलक्षण होता है. क्या भगवान राम किसी दल विशेष के हो सकते हैं? क्या उनके स्वागत में स्थानीय विधायक का उपस्थित होना अपराध है? राम तो मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जीवन के हर संबंधों में उन्हें हम आदर्श के रूप में देखते हैं. धैर्य, क्षमा, सहनशीलता, ज्ञान की इज्जत, नारी शक्ति का सम्मान, शत्रु के प्रति व्यवहार, भाई के प्रति व्यवहार हर परिस्थिति में राम ने आदर्श स्थापित किये हैं. मुझे यह कहते हुए तनिक भी संकोच नहीं है कि बरकाकाना में मंच पर उपस्थित एक पार्टी विशेष के कुछ मनचलों का व्यवहार कहीं से भी राम भक्तों का नहीं लग रहा था. विधायक ने कहा कि रामनवमी अखाड़े में भ्रमण के दौरान सभी जगहों पर अभूतपूर्व स्वागत व अभिनंदन किया गया, परंतु जिस समिति में आजसू के कार्यकर्ता पूजा समिति के अध्यक्ष अथवा किसी भी पद पर आसीन हैं, वे लोग सीधा विरोध कर रहे थे, जबकि बुद्धिजीवी मंच ने इसका पुरजोर विरोध किया. विधायक ने कहा कि पूजा समिति के कार्यकर्ता द्वारा जब मुझे आशीर्वचन देने के लिए माइक प्रदान किया गया तो विरोधी लोगों ने उस कार्यकर्ता के साथ भी मारपीट की, मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मेरे हाथों से माइक छीना गया. रामनवमी की शुभकामनाएं देने पहुंचने पर विरोधियों द्वारा बदसलूकी की गयी, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई, सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों से ठेल धकेल कर गाली-गलौज एवं उनके हथियार तक लूटने का प्रयास किया गया. इस पूरे घटनाक्रम में कई कार्यकर्ताओं एवं कर्मियों को गंभीर चोटें आईं. मेरे कैमरामैन के साथ भी मारपीट की गयी. कई लोगों को रिम्स रेफर किया गया है. विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार की घटना कतई बर्दाश्त करने योग्य नहीं है. महिला सुरक्षा एवं महिला अधिकारों की बात करने वाले भाजपा एवं आजसू के नेताओं को इस पर जवाब देना चाहिए. पूजा के नाम पर राजनीति करना एवं राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति करना समाज के लिए सही नहीं है. इस प्रकार के लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें : सम्राट">https://lagatar.in/rohinis-befitting-reply-to-samrats-statement-first-bihari-then-bihari-daughter-in-law-now-i-am-chapras-daughter/">सम्राटके बयान पर रोहिणी का करारा जवाब, पहले बिहारी, फिर बिहारी बहू, अब छपरा की बेटी हूं [wpse_comments_template]
Leave a Comment