Search

 
 
 

'द हंड्रेड' लीग: काव्या मारन की सोशल मीडिया पर आलोचना, क्रिकेट फैन्स में नाराजगी

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अंदर होने वाले  'द हंड्रेड' लीग पाकिस्तानी क्रिकेटर के कारण चर्चा में है. ये लीग टूर्नामेंट इंग्लैंड में आयोजित किया जाता है. जिसमें भारतीय स्वामित्व वाली 4 टीमें भी शामिल हैं. 12 मार्च गुरुवार को लीग के लिए हुए ऑक्शन के बाद भारतीय जमकर आलोचना कर रहे है.
 

Lagatar Desk: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अंदर होने वाले  'द हंड्रेड' लीग पाकिस्तानी क्रिकेटर के कारण चर्चा में है. ये लीग टूर्नामेंट इंग्लैंड में आयोजित किया जाता है. जिसमें भारतीय स्वामित्व वाली 4 टीमें भी शामिल हैं. 12 मार्च गुरुवार को लीग के लिए हुए ऑक्शन के बाद भारतीय जमकर आलोचना कर रहे है. 

Uploaded Image

भारतीय स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स ने नीलामी में पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा है. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फैंस सनराइजर्स के कदम को देश विरोधी बता रहे हैं और टीम की मालकिन काव्या मारन को ट्रोल कर रहे हैं. सनराइजर्स लीड्स आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी है. क्रिकेट फैन्स सोशल मीडिया पर फैंस सनराइजर्स हैदराबाद का बहिष्कार करने की धमकी दे रहे हैं.

Uploaded Image

फैन्स का कहना है कि पाकिस्तान भारतीयों का खून बहाते हैं और टीम मालिक पैसा कमाने को तरजीह दे रहे है. ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने टीम के हेड कोट डेनियल विटोरी की अगुवाई में एक रणनीतिक निर्णय के तहत ट्रेंट रॉकेट्स से अधिक बोली लगाते हुए अबरार को खरीदा है. अनुमान लगाया जा रहा था कि लीग में चार भारतीय स्वामित्व वाली टीमें- सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और सदर्न ब्रेव, पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली लगाने से बचेंगी. 

Uploaded Image

हालांकि ईसीबी सभी 8 टीमों से अपील की थी कि वो खिलाड़ियों को खरीदते समय किसी किस्म का भेदभाव ना बरतें. अबरार अहमद को ख़रीदने के पीछे ईसीबी की इसी अपील को मुख्य वजह माना जा रहा है. सनराइज़र्स लीड्स ने अबरार अहमद को 190,000 पाउंड (करीब 2.30 करोड़ रुपये) में खरीदा है.विवाद बढ़ने के बाद सनराइज़र्स लीड्स के एक्स हैंडल को भी सस्पेंड कर दिया गया है.

 

बता दें, अबरार के अलावा पाकिस्तानी खिलाड़ी स्पिनर उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने 1.40 लाख पाउंड (करीब 1.72 करोड़ रुपए) में खरीदा है. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस राउफ को 'द हंड्रेड' में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा.  21 जुलाई से शुरू होने वाले लीग में अबरार खेलते हुए नजर आएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही