Search

 
 
 

लातेहार: हाजत में बंद कैदी ने फंदे से लटक कर दी जान

 
Latehar: महुआडांड़ थाना के हाजत में बंद एक कैदी ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. कैदी पर कुरोकला गांव में सचिंद्र कुमार महतो की हत्या का आरोप था. मंगलवार शाम को गिरफ्तारी के बाद थाना हाजत में रखे गए कैदी ने अपने ट्राउजर से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या की. ज्ञात हो कि पिछले रविवार की रात महुआडांड़ थाना क्षेत्र के कुरोकला गांव में एक युवक सचिंद्र की गला काटकर हत्या की गई थी. पुलिस ने छानबीन के दौरान यह मामला प्रेम प्रसंग में हत्या से जुड़ा पाया. इस मामले में पुलिस ने संजय यादव और उनकी पत्नी रीमा यादव सिसई थाना क्षेत्र के असरो पाहनटोली जिला गुमला से गिरफ्तार करके लाई थी. थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात को दोनों आरोपियों को पुलिस ने दो अलग-अलग हाजत में बंद कर दिया. एक हाजत में अकेले बंद आरोपी संजय यादव ने लॉकअप के रॉड में अपने ट्राउजर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. तत्काल आरोपी को हाजत से निकाला लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी. मामले की सूचना वरीय पदाधिकारी को देने के साथ ही मृतक के परिजनों को दिया गया. वहीं वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार महुआडांड़ अंचल अधिकारी को दंडाधिकारी नियुक्त करते हुए शव का वीडियोग्राफी किया गया. साथ ही पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया गया.

थाना में लगे सीसीटीवी की जांच की गई

वहीं दंडाधिकारी और परिजनों की मौजूदगी में थाना में लगे सीसीटीवी की जांच की गई. जिसमें युवक को सुबह के तीन और चार बजे के बीच फांसी लगाते हुए देखा गया. मामले को लेकर पुलिस यूडी कांड संख्या 13/24 के तहत मामला दर्ज कर मामले को जांच कर रही है. इस संबंध में मृतक कैदी के चाचा जोगेश्वर गोप ने पुलिस पर ज्यादा मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे महुआडांड़ और सिसई थाना के पुलिस की सयुंक्त कार्यवाई से यह कहकर घर लाया था कि पूछताछ करना है. बुधवार सुबह हमलोग जब कपड़ा लेकर महुआडांड़ थाना आये तो बताया गया कि संजय ने हाजत में अत्माहत्या कर लिया. इसे भी पढ़ें - चिराग">https://lagatar.in/chirag-paswan-met-pm-modi-wished-him-on-diwali/">चिराग

पासवान ने सपरिवार पीएम से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही