Search

 
 
 

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान

भारतीय चयनकर्ताओं ने आज टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने शनिवार (20 दिसंबर) को बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया.
 

New Delhi : भारतीय चयनकर्ताओं ने आज टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने शनिवार (20 दिसंबर) को बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. 

 

सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे. अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है. टीम में शुभमन गिल को मौका नहीं मिला है. टीम में ईशान किशन और रिंकू सिह को मौका मिला है. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर को भी मौका मिला है. 

 

टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. टी-20 वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ग्रुप ए में है. उसके साथ इस ग्रुप में अमेरिका, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स हैं.

 

भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ करेगा. इसके बाद 12 फरवरी को उसे नामीबिया से भिड़ना है. 15 फरवरी को पाकिस्तान से उसका मुकाबला होगा. फिर 18 फरवरी को नीदरलैंड्स से मुकाबला होगा. भारत-पाकिस्तान मुकाबला कोलंबो में होगा. सुपर-8 में भारत के मैच अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता में होंगे. अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा तो वह मुंबई में खेलेगा.

 

भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव कप्तान, अक्षर पटेल (उपकप्तान), जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांडया, शिवम दुबे, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही