Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यपालक अभियंताओं को डीसी ने दिया निर्देश, कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और ससमय करें पूरा

Advertisement
Advertisement

डीसी ने विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंताओं संग की बैठक

Garhwa : समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी शेखर जमुआर ने विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता संग बैठक की. इस दौरान डीसी ने ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, कधवन बांध प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल- 2, भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल, राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन कार्यक्रम, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, राष्ट्रीय राजमार्ग, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, गढ़वा-नगर उंटारी, जलपथ प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल, अनुसंधान प्रमंडल, कधवन बांध प्रमंडल विभाग की बिंदुवार समीक्षा की और कार्यपालक अभियंताओं को चल रहे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और ससमय पूरा करने के निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/ed-raids-in-ranchi-dhanbad-dumka-deoghar-godda-in-land-and-liquor-scam/">जमीन

और शराब घोटाला मामले में रांची, धनबाद, दुमका, देवघर, गोड्डा में ईडी की छापेमारी
विद्युत विभाग की समीक्षा के क्रम में डीसी ने कहा कि जिले में लगे 11 हजार वोल्ट के ऐसे तार, जिसे मरम्मती या किसी अलग स्थान पर शिफ्ट करने की आवश्यकता है. उसे चिन्हित कर अविलंब मरम्मत एवं शिफ्टिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि मीडिया के माध्यम से भी अगर ऐसी कोई सूचना मिलती है तो तुरंत टीम को भेज तार मरम्मत कराएं, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीसी ने कहा कि वैसे पंचायत भवन जहां किसी भी कारण से विद्युतीकरण नहीं हो पाया है, वहां विद्युतीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करें. इस दौरान डीसी ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में किए जा रहे विद्युत आपूर्ति, वन टाइम सेटलमेंट, बिल कलेक्शन समेत अन्य जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए.

भवनों के निर्माण का कार्य ससमय करें पूर्ण 

डीसी ने भवन प्रमंडल विभाग की समीक्षा करते हुए नगर उंटारी गेस्ट हाउस में चल रहे कार्य, स्वास्थ्य विभाग में भवन निर्माण संबंधित कार्य, डंडई में कोल्ड स्टोरेज निर्माण, भवनाथपुर में गोदाम निर्माण, फायर स्टेशन निर्माण समेत अन्य निर्माणाधीन भवनों की जानकारी ली और ससमय कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया. बिशुनपुरा समेत अन्य सड़क निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं की डीसी ने जानकारी ली और उसे दूर करने का निर्देश दिया. बैठक में लघु सिंचाई विभाग अंतर्गत चेक डैम निर्माण के संबंध में भी जानकारी लेते हुए डीसी ने आवश्यक निर्देश दिए. डीसी ने सभी कार्यपालक अभियंताओं से एससीए के तहत संचालित कार्यों की जानकारी ली और संचालित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. इस बैठक में मुख्य रूप से डीडीसी राजेश कुमार राय, गोपनीय शाखा प्रभारी विकास कुमार, सभी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-a-big-ias-bought-land-worth-one-crore-in-name-of-his-wife-ed-is-probing-the-horoscope/">Exclusive:

एक बड़े IAS ने पत्नी के नाम खरीदी एक करोड़ की जमीन, ED खंगाल रही कुंडली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही