Ranchi : जेपीएससी नियुक्ति में अनियमितता को लेकर सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच गुरुवार को वार्ता हो सकती है. इस बीच राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि झारखंड में पेपर लीक का मामला नहीं है. यह मामला बैक डोर से और गलत मतलब के साथ लोगों की नियुक्ति करने का है.
राधा कृष्ण किशोर ने आगे कहा कि जेपीएससी नियुक्ति में कथित अनियमितता के मामले में वह एजेंसी दोषी है, जिसने प्रश्नों को या लोगों को पहले से ही तय कर रखा था. सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. छात्रों की तरह सरकार भी यही चाहती है कि इस तरह के मामले बंद हो. सरकार छात्रों के साथ है.
उल्लेखनीय है कि जेपीएससी में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद सरकार ने मामले की सीआईडी जांच का आदेश दिया. सीआईडी ने अब तक इस मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में अनियमितता करने वाले अभय तिवारी से लकर जेपीएससी के अधिकारी तक शामिल हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment